अजमेर जिले की मीरां के परिवार को मिलेगी हजारों रूपए महीने की राहत

राज्य सरकार की 9 फ्लैगशिप योजनाओं में पंजीकरण

अजमेर के पीसांगन उपखण्ड में पिचौलिया गांव की रहने वाली मीरां कुछ दिन पहले तक परिवार की आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित थी। रोजाना बढ़ती महंगाई और सीमित कमाई से घर खर्च चलाना मुश्किल हो रहा था। लेकिन अब उसे महंगाई से राहत मिल गई है। पिचौलिया के महंगाई राहत कैम्प में उसे 9 योजनाओं में लाभान्वित किया गया है। इन योजनाओं से उसे प्रतिमाह हजारों रूपए की बचत होगी।
उपखण्ड अधिकारी प्रियंका बड़गुर्जर ने बताया कि पिचौलिया शिविर में मीरां देवी के परिजनों ने अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर परेशानी जाहिर की। उन्होंने बताया कि महंगाई के कारण आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। कमाई का कोई स्थायी जरिया नहीं है। शिविर प्रभारी ने उनकी परेशानी सुन कर कर्मचारियों से कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार विभिन्न योजनाओं में उनकी पात्रता जांच कर रजिस्ट्रेशन किया जाए।
शिविर प्रभारी ने प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्यवाही करते हुए राजस्थान सरकार की समस्त जन-कल्याणकारी योजनाओं से प्रार्थी मीरा देवी को लाभान्वित कर महंगाई से राहत प्रदान की। मीरां के परिवार को 500 रूपए में गैस सिलेंडर, चिरजीवी स्वास्थय बीमा के तहत 10 लाख के स्थान पर 25 लाख रुपए, चिरंजीवी दुर्घटना बीमा 5 लाख के स्थान पर 10 लाख रुपए, प्रतिमाह 100 यूनिट बिजली मुफ्त, 1000 रुपए प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा पेंशन, अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत मुफ्त राशन, मुख्यमंत्री कामधेनू पशुयोजना के तहत 40000 रुपए प्रति पशु बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार एवं कृषि के लिए 2000 यूनिट मुफ्त बिजली योजना का लाभ दिया गया। मीरां देवी एवं परिवार ने महंगाई की मार से राहत प्राप्त की तथा मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया।

ऊंटड़ा के गुलाम अली को मिला बुढ़ापे का सहारा, 9 योजनाओं में मिला लाभ
ऊंटाड़ा के रहने वाले गुलाम अली लम्बे अर्से से विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ लेने के लिए प्रयासरत थे। उम्र बढ़ रही है और कामकाज भी हाथ में नहीं। चिंतित 61 वर्षीय वृद्ध के लिए महंगाई राहत कैम्प घर बैठे राहत बन कर आया। उन्हें 9 योजनाओं का लाभ मिलेगा।
उपखण्ड अधिकारी शिवाक्षी खाण्डल ने बताया कि बुधवार को ग्राम पंचायत ऊंटडा में महंगाई रात कैम्प व प्रशासन गांवों के संग अभियान का आयोजन हुआ। अभियान में श्री गुलाम अली पुत्र पीर मोहम्मद उपस्थित होकर निवेदन किया कि मुझे किसी योजना का लाभ नहीं मिलता है। मौके पर ही रिकार्ड जांच करवाने पर पता चला कि प्रार्थी वृद्धा होने के बावजूद जानकारी के अभाव में लाभार्थी नहीं हो सका।
उन्होंने बताया कि तत्काल कार्यवाही करवाकर प्रार्थी को इन्दिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना घरेलू व कृषि, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना सहित कुल 9 योजनाओं में लाभान्वित किया गया। वह लाभान्वित होकर अपनी खुशी को शब्दों में बयान नहीं कर सके। लाभान्वित होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!