अजयमेरु लेडीज सोशल सोसाइटी द्वारा रेल्वे स्टेशन पर ‘शुद्ध जल सेवा’ का तीसरा दिन सफलतम

अजमेर, 28 अप्रैल 2023
अजयमेरु लेडीज सोशल सोसाइटी द्वारा आयोजित अजमेर रेल्वे स्टेशन पर ‘शुद्ध जल सेवा’ का आज तीसरा दिन सफलतम रहा।

नंदिता रवि चौहान ने बताया कि भीषण गर्मी में यात्रियों को कैम्पर से शुद्ध जल की सेवा की गई। आज जल सेवा को 5 टीमों की देखरेख में सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवायें दी। सभी कार्यकर्ता हाथ में ग्लब्स व मास्क पहन कर जल सेवा कि एवं साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा गया। प्रत्येक ट्रेन के डिब्बों में कैम्पर व जग से कीपों द्वारा जल की सेवा की गई। आज के 50 कैम्परों की सेवा श्रीमती रश्मि गर्ग एवं श्री रमेश मूलचन्दानी द्वारा की गई।

दिशा प्रकाश किशनानी ने बताया कि सोसायटी की सदस्यों में से नंदिता रवि चौहान, कुसुम आर्य, प्रमिला मिश्रा, रश्मि गर्ग, अदिती अग्रवाल, पूजा करनानी, सवलीन कौर, सतनाम कौर, गीत रजवानी, रितु अभि चौहान, मोनिका चैनानी, निशा जसवानी, निशिता देवनानी, प्रतिमा शर्मा, श्रीतिमा जैन, मुस्कान शर्मा, साक्षी हासानी, हेमा भूरानी, रीना, रोमा जैन, स्वाती भगतानी, महिमा जैन, आकांक्षा व सारिका चौरासिया उपस्थित थी। किशनानी ने सोसायटी की उपस्थित सदस्यों व श्री विवेक रावत, श्री संजय काकरा व रेल्वे प्रशासन के पूर्ण सहयोग हेतू आभार प्रकट किया। साथ ही वादा भी किया कि जरूरत पड़ने पर यह सेवा फिर से की जायेगी।

दिशा प्रकाश किशनानी
अध्यक्ष

error: Content is protected !!