केकड़ी 30 अप्रैल (पवन राठी)
शिवराज जागरवाल होम गॉर्ड जो अपर जिला एवम सत्र न्यायाधीश संख्या 2 केकड़ी में कार्यरत थे कि 29 अप्रैल 2023 को मोटरसाइकिल से अपने ससुराल कनेछण जाते हुए सड़क दुर्घटना में निधन हो गया।जागरवाल की असामयिक दुर्घटना मृत्यु की खबर से कोर्ट परिसर में हर कोई स्तब्ध रह गया।गौर तलब है कि जागरवाल अत्यंत ही सौम्य – विनम्र स्वभाव एवम मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे।
केकड़ी उप केंद्र के ऑनरोल सदस्य 1280 श्री शिवराज जगरवाल की आकस्मिक मुत्यु हों गई। अजमेर होमगार्ड ऑफिस से हमारी समादेष्टा महोदया मेडम ने तत्काल राशि 10,000/- रूपये भिजवाए। जिस राशि को स्व. शिवराज जगरवाल 1280 के पिताजी श्री गोपाल लाल जगरवाल के हाथो में दी गई।
वहा उपस्थित सदस्य श्री सत्यनारायण, चंद्रशेखर, रामेश्वर सेन, रामावतार साहु, देबीलाल, मुकेश, माधवन, सागर, दिलकुश, लालचंद व जगदीश सेन सभी सदस्य उपस्थित थे।