अजमेर, 30 अप्रैल। अखिल भारतीय जैन युवा फैडरेशन ने मासिक पूजन कार्यक्रम श्रृंखला में रविवार को जाटियावास स्थित श्री दिगंबर जैन महावीर जिनालय में पूजा-अर्चना की। सर्वप्रथम मंदिर परिसर के अंदर ऊपर व नीचे स्थित दोनों वेदियों में विराजित जिनबिंब के कलश किए गए व सामूहिक शांतिधारा की गई।
तत्पश्चात पंडित धन्य कुमार जी शास्त्री के निर्देशन में मंदिर परिसर के पीछे स्थित जाटियावास चौक में नियो ब्लॉक (फुर्तीबाज पाटनी परिवार) द्वारा बनवाये गये सुंदर मंडप (पांडाल) में पांडू शिला पर 1008 महावीर भगवान की प्रतिमा को विराजमान कर पूजन का शुभारंभ किया। संजय पहाड़िया की मधुर संगीत स्वर लहरी के साथ देव शास्त्र गुरु, समुच्चय पूजन, चंद्रप्रभु भगवान पूजन एवं महावीर भगवान पूजन की गई। साथ ही अरघावली के अन्य अर्घ भी चढ़ाए गए।
बीच-बीच में फेडरेशन सचिव सुरेश गदिया द्वारा प्रश्न मंच का कार्यक्रम भी रखा गया जिसके पुण्यार्जक अशोकजी पहाड़िया परिवार व राजेंद्रजी सुभाषजी शाह परिवार द्वारा पारितोषिक की व्यवस्था भी रखी गई थी।
कार्यक्रम समाप्ति पर भगवान की प्रतिमा को मंदिर के अंदर वेदी में चंवर ढोलते हुए विराजमान किया गया। प्रतिमा को पांडू शिला पर विराजमान करने का सौभाग्य किशोरजी कासलीवाल को मिला। तत्पश्चात अल्पाहार कार्यक्रम रहा। इस कार्यक्रम में जाटियावास मंदिर कमेटी का भरपूर सहयोग मिला
फेडरेशन के अध्यक्ष संजय सोनी ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य युवा वर्ग में धर्म के प्रति रुचि व उत्साह जगाना एवं हमारे जो प्राचीन जैन मंदिर जी हैं उनके प्रति बहुमान व महिमा आवे व देव शास्त्र गुरु धर्म और धर्मायतनो के प्रति समर्पण भावना जागृत करने के साथ अच्छे संस्कारों का बीजारोपण करना है।
कार्यक्रम में अजीत जैन, अनिल पाटनी, वीरेंद्र पाटनी, अजय जैन, राकेश गदिया, प्रीतम सेठी, शेखर जैन, अजय बाकलीवाल, रवि गदिया पदम जैन एवं जाटियावास मंदिर कमेटी से विजय साहूला, जितेंद्र पाटनी, मनोज रावंका, नवीन कासलीवाल सहित समाज के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। अंत में फेडरेशन सचिव सुरेश गदिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।
अनिल कुमार जैन
9829215242