पी एम मोदी के मन की बात के 100 एपिसोड के प्रति भारी उत्साह रहा

केकडी 30 अप्रैल(पवन राठी)
लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100 वे एपिसोड को लेकर केकड़ी नगर में भारी उत्साह रहा वहां एपिसोड को देखने सुनने के लिए केकड़ी नगर में कई जगह शक्ति केंद्र स्तर व बूथ स्तर तक होटलों व चाय की थडियों तक कार्यक्रम को देखा सुना गया व आमजन में चर्चा रही कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने पूरे देश की संस्कृति रहन सहन खान पान व पर्यटक स्थल सहित सभी चीजों को मन की बात के माध्यम से देशवासियों के समक्ष रखी जो अनूठा उदाहरण है मोदी जी ने गांव की गली से लेकर सियाचिन ग्लेशियर तक सफाई स्वच्छता की अलख जगा दी जो अनुकरणीय है साथ ही पर्यटन के माध्यम से सभी राज्यो के प्रमुख पर्यटक केंद्रों के माध्यम से रोजगार के दरवाजे खोल वहभी बिना किसी प्रचार खर्च के।केकडी शहर मण्डल मुख्य कार्यक्रम संयोजक धनराज चौधरी द्वारा कोटा रोड पर रखा गया व अंत मे धनराज चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी,भाजपा नेता मिथिलेश गौतम, मंडल महामंत्री रामबाबू सागरिया,किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी,नगर मंत्री कैलाश चौधरी,पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ज्ञानेश्वर व्यास, अमराव सिंह सुरेश कुड़ी दिनेश नागा,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भगवान दत्त शर्मा,मण्डल अध्यक्ष पप्पू माली, नंदकिशोर माली, रामबाबू मेवाड़ा देवा जी गुर्जर, सुरेश सैनी विनोद विक्रम सिंह,दिनेश नागा सुरेश कुड़ी, हर्ष व्यास,अमन चौधरी, महावीर सैनी गोविंद कालूराम,वही घण्टाघर के पास आयोजित कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन अनिल मित्तल, पूर्व अध्यक्ष रामनिवास तेली, महामंत्री अर्जुन सिंह शक्तावत, प्रीतम जैन,महावीर राठी ज्ञान प्रकाश राठी, सत्यनारायण माली एससी मोर्चा जिला महामंत्री धनराज नायक, कैलाश माली, प्रधान माली मोनू वैष्णव. आर्यन सोनी
पूर्व पार्षद महेंद्र रेगर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!