सम्राट पृथ्वीराज चैहान एकल गायन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दी अपनी शानदार प्रस्तुतियां

अजमेर 06 मई। सम्राट पृथ्वीराज चैहान समारोह समिति द्वारा आयोजित देशभक्ति एकल गायन प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी गीतों की प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। गीतों में भारत मां की संताने हम, शीश झुकाना क्या जाने…, चंदन है इस देश की माटी, तपो भूमि हर ग्राम है…, देश है पुकारता, पुकारती मां भारती…, वंदे मातरम्, मां तुझे सलाम…, यह देश है वीर जवानों का…, हर कर्म अपना करेगे…, जैसे अनेकों प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई। यह प्रतियोगिता रसोई बेक्वेंट हाॅल, स्वामी काॅम्पलेक्स, कचहरी रोड, अजमेर पर आयोजित की गई। विजेताओं की घोषणा कार्यक्रम स्थल पर ही कर दी गई जिसमें कनिष्ठ वर्ग में विजेता प्रथम भविष्य टहिल्यानी, द्वितीय अर्पिता दीक्षित, तृतीय देवदत्त जांगिड व सांत्वना विजेता चन्द्रांश रहे एवं वरिष्ठ वर्ग में विजेता प्रथम राजवर्धन सिंह, द्वितीय मनवीर सोनेरी, तृतीय वंृदा राठी व सांत्वना पुरस्कार तनिष्का कुमावत का रहा। विजेताओं को 16 मई को सांय 6 बजे से तारागढ़ पर्वत श्रृंखला पर स्थित सम्राट पृथ्वीराज चैहान स्मारक, अजमेर पर मुख्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में गायक सतीश विजयवर्गीय, कला अंकुर के सदस्य सुरेश कुमार रहे। संचालन कंवल प्रकाश, स्वागत भाषण महेन्द्र कुमार, कार्यक्रम की जानकारी शिव प्रसाद गौतम दी एवं सभी का आभार पुरषोतम तेजवानी व्यक्त किया। इस अवसर पर चन्द्रभान प्रजापति, दीलिप पारीक, विष्णु अवतार भार्गव, पुनित भार्गव सहित समारोह समिति के सदस्य व अध्यापक उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों व अध्यापकों को परिडे़ वितरित किये गये।
सभी कार्यक्रमों में अजमेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम अजमेर, पर्यटन विभाग, अजमेर डेयरी, पृथ्वीराज ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक शोध केन्द्र मदस विश्वविद्यालय, भारत विकास परिषद मुख्य शाखा का सहयोग रहता है।

कंवल प्रकाश
समन्वयक
9829070059

error: Content is protected !!