जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव जाट ने न्यायाधीशों की ली मीटिंग

केकड़ी 6 मई (पवन राठी)
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण केकड़ी के सचिव श्री रामपाल जाट द्वारा दिनांक 13 मई 2023 को आयोजित की जा रही द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार एवं राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में प्रकरणों को राजीनामा के माध्यम से निस्तारण के संबंध में न्यायालय अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या 1 केकड़ी के अवकाशागार में अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या दो केकड़ी श्रीमती कुंतल जैन अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या एक श्रीमती अंबिका सोनी अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 1 श्री रमेश कुमार करोल अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या दो श्रीमती हिरल मीणा न्यायिक मजिस्ट्रेट सु श्री मर्यादा शर्मा व अधिवक्ताओं की बैठक ली। बैठक को संबोधित करते हुए जाट ने अधिवक्ताओं को अपने पक्षकारान को अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत की भावना से अपने प्रकरणों का निस्तारण करने हेतु प्रेरित करने का आह्वान किया- तथा लोक अदालत को सफल बनाने के लिए न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ता गणों से चर्चा की इस अवसर पर जाट द्वारा न्यायिक अधिकारियों को पुराने प्रकरणों को चिन्हित कर उनका राजीनामा के माध्यम से निस्तारित करने हेतु निर्देश प्रदान किए तथा मोटर वाहन दुर्घटना दावा प्रकरणों- पारिवारिक -इजराय सहित अन्य प्रकरणों का अधिक से अधिक निस्तारित करने के लिए विशेष कार्य प्रणाली बनाने राजीनामा के माध्यम से प्रकरणों का निस्तारणकरवाने एवम लोक अदालत का अधिक से अधिक प्रचार करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर श्री कन्हैया लाल मेवाड़ा मुकेश गढ़वाल कुश बांगला
सहित अन्य अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!