फ्लाइंग बडर््स सोसाइटी, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, आत्रेय आयुर्वेदिक हाॅस्पिटल रिसर्च सेंटर द्वारा निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन। फ्लाइंग बडर््स सोसाइटी की संस्थापक अध्यक्ष अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन अजमेर शाखा अध्यक्ष अम्बिका हेडा ने बताया कि वर्तमान समय की उपयोगिता को देखते हुए निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आयुर्वेदिक चिकित्सा पर चर्चा सभी आयुर्वेदिक विधियों की जानकारी प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से लोगों को दी गई।
श्रीमती रिद्धिमा शास्त्री निर्देशक आर्यभट्ट एकेडमी सोसायटी द्वारा उद्घाटन किया गया।
पूर्व वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एस.एन. शर्मा द्वारा व्यक्तिगत रूप से मरीजों को देखा गया और उपचार बताया गया। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. प्रियंका श्रीमाली रोग निदान एम.डी. डाॅ. हरि ओम कसारा द्वारा मरीजों की जांच की गई और उन्हें उपयुक्त इलाज दिया गया।
शिविर में वमन क्रिया, विरेचन कर्म, हृदय बस्ती, कटी बस्ती, ग्रीक बस्ती, ग्रीवा बस्ती, जानू बस्ती, मात्रा बस्ती, अक्षि तर्पण, चंद्र प्रभा उबटन व नस्य के बारे में लोगों को बताया गया और सभी क्रियाओं का मरीजों पर करके दिखाया गया।
शिविर में 1 वर्ष से 16 वर्ष तक के बच्चों को स्वर्ण प्राशन (इम्यून बूस्टर) डोज मुफ्त में दी गई।
शिविर में मधुमेह की जांच-आयुर्वेदिक काडे का वितरण व महिलाओं को उबटन का निःशुल्क वितरण किया गया।
करीब 150 लोगों ने शिविर में आकर अपनी जांच करवाई और उपचार प्राप्त किया।
शिविर में शिरोधारा, अभ्यंग व सर्वाग स्वेद क्रियाओं के फायदे बताए गए और प्रत्यक्ष रूप से मरीजों पर क्रिया करके दिखाई गई।
फ्लाइंग बर्ड्स सोसाइटी, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के सदस्य शिविर में उपस्थित रहे।
अंजू जाजू, नमिता खण्डेलवाल, मोना बाकलीवाल, रागिनी खण्डेलवाल, सुनीता बढ़ाया, अंजू सोनी ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में अपना सहयोग प्रदान किया
अम्बिका हेडा
( संस्थापिका अध्यक्ष )