मल्होत्रा के नेतृत्व में विधानसाभा अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारणी सदस्य ने कार्यक्रम में भाग लिया

आज दिनाक 15 जून 2023 को जयपुर में इंद्रा गांधी पंचायती राज भवन में राजस्थान युवा कांग्रेस की *प्रतिज्ञा* प्रथम प्रदेश कार्यकारिणी बैठक का अयोजन हुआ जिसमे अजमेर शहर जिलाध्यक्ष मोहित मल्होत्रा के नेतृत्व में अजमेर के सभी विधानसाभा अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारणी सदस्य ने कार्यक्रम में भाग लिया।
मोहित मल्होत्रा ने बताया की आज राजस्थान युवा कांग्रेस द्वारा प्रथम प्रदेश कार्यकारिणी बैठक प्रतिज्ञा का आयोजन हुआ जिसमे माननीय मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत, प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी अमृता धवन, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जी, और भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास जी की उपस्थिति के साथ ही सभी नव नियुक्ति पद अधिकारियो को मार्ग दर्शन दिया साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों में सभी युवा कांग्रेस को मजबूती से कार्य करने हेतु प्ररेति लिए और कांग्रेस को जन योजनाओं को आम जन तक घर घर जा कर पहुंचाने के लिए मार्ग दर्शन दिया, साथ ही राष्ट्रिय युवा कांग्रेस की ओर से विथ IYC एप्लीकेशन के जरिए ट्रेनिंग दी गई जिस से सभी युवा कांग्रेस के कार्यकर्त्ता बूथ जोड़ो और यूथ जोड़ो के सभी कार्यक्रम की रूप रेखा विथ IYC एप्लीकेशन द्वारा ही लेते हुऐ कार्यक्रम को शुरुआत कर सकते है।
आज संपूर्ण प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा मुखमंत्री जी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की द्वारा प्रतिज्ञा भी दिलाई गई को आगामी विधानसभा चुनावों में पूरी युवा कांग्रेस अपनी अपनी विधानसभा में जोर शोर से कांग्रेस को मजबूती प्रदान करते हुए विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करवाएगी।
आज के कार्यक्रम प्रतिज्ञा में अजमेर से पधारे पदाधिकारी गण मोहित मल्होत्रा जिलाध्यक्ष अजमेर युवा कांग्रेस, पवन ओड विधानसभा अध्यक्ष, शीतल जोनवाल प्रदेश महासचिव, अकबर हुसैन प्रदेश सचिव, शोएब अख्तर विधानसभा अध्यक्ष, इलियास खान विधनसभा अध्यक्ष, जितेन्द्र मोटवानी जिला उपाध्यक्ष मौजूद रहे

(मोहित मल्होत्रा)
जिलाध्यक्ष
मो. 9251888818

error: Content is protected !!