अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में 21 जून 2023 को महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
इस कार्यक्रम में नवे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रोफेसर व विद्यार्थियों ने भाग लिया । कार्यक्रम में बलराम हरलानी द्वारा कपड़े के थैले भी वितरित किए गए । उनके द्वारा चलाए जा रहे मिशन Say No To Plastic घर-घर तक पहुंचाने के उनके संकल्प के तहत उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में पर्यावरण को बचाने हेतु, व सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को कम करने हेतु कपड़े के थैले के प्रयोग पर बल दिया ।
सभी उपस्थित व्यक्तियों ने योग कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में अपना योगदान दिया । श्री हरलानी ने बताया कि वे अपने जीवन में नित्य योग करते आ रहे हैं। कार्यक्रम में महरिशी दयानंद यूनिवर्सिटी के कुलपति शुक्ला जी एवं योग विभाग के प्रोफेसर डा लारा शर्मा जी का भी विशेष योगदान रहा ।