कनिष्ठ भू-भौतिकविद् (भू-जल विभाग) सीधी भर्ती-2021

11 जुलाई को किया जाएगा अतिरिक्त विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग का आयोजन

अजमेर, 28 जून। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कनिष्ठ भू-भौतिकविद् (भू-जल विभाग) सीधी भर्ती-2021 के तहत जारी अतिरिक्त विचारित सूची मे सम्मिलित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग का आयोजन 11 जुलाई 2023 को किया जाएगा। संयुक्त सचिव श्री आशुतोष गुप्ता ने बताया कि 19 जून 2023 को आयोग द्वारा अतिरिक्त विचारित सूची जारी की गई थी। इसमें पात्रता जांच में अपात्र पाए गए अभ्यर्थियों के स्थान पर 10 अभ्यर्थियों को अस्थाई रूप से विचारित सूची में सम्मिलित किया गया था।
श्री गुप्ता ने कहा कि विस्तृत आवेदन पत्र के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश, काउंसलिंग पत्र व निर्धारित प्रपत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते है। अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन पत्र समस्त प्रविष्टियां पूर्ण कर दो प्रतियों में मय स्वप्रमाणित दस्तावेजों की एक प्रति व मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित कार्यक्रमानुसार आयोग कार्यालय में उपस्थित होना होगा।

error: Content is protected !!