*अणुव्रत विश्वभारती के निर्देशानुसार अजमेर अणुव्रत समिति की कार्यकारिणी घोषित*

अणुव्रत आंदोलन के प्रचार प्रसार में संलग्न केंद्रीय संस्था अणुव्रत विश्वभारती अणुविभा के निर्देशानुसार बी. एल. सामरा को स्थानीय तेरापंथ सभा द्वारा समिति अजमेर का निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत किया गया था. अब सामरा ने अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी है, उनके अनुसार कार्यकारिणी में कुल 11 सदस्य होंगे.अध्यक्ष के अलावा एक मंत्री, दो उप मंत्री,दो उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री,कोषाध्यक्ष तथा प्रचार मंत्री होंगे।श्रीमती हँसा दसानी जी को समिति का संरक्षक नियुक्त किया गया है।उपाध्यक्ष प्रथम श्री मदन लाल जी गेलडा तथा प्रकाश जैन छाजेड़ होंगे। मनीष महनोत को मंत्री तथा गजेंद्र कुमार कवाड़ को कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है एवं सारिक जैन तथा वरुण जैन सह मंत्री और विकास श्रीश्रीमाल संगठन मंत्री तथा श्रीमती संगीता सुराणा प्रचार मंत्री होंगी।
तेरापंथ सभा के अध्यक्ष अशोक छाजेड़ तथा मंत्री विपिन जैन ने अणुव्रत समिति की कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामना के साथ सहयोग समर्थन का आश्वासन दिया है।अणुव्रत आंदोलन के बारे में जानकारी देते हुए अणुव्रत समिति के अध्यक्ष बी एल सामरा ने बताया कि अणुव्रत अनुशास्ता भारत ज्योति आचार्य तुलसी द्वारा इस आंदोलन का सूत्रपात आज से 75 वर्ष पूर्व राजस्थान के सरदारशहर से किया गया था और आज पूरी दुनिया भर में लाखों लोग इस विचारधारा के समर्थक हैं। अणुव्रत एक जीवन पद्धति है, जो राष्ट्र में नैतिकता और प्रामाणिकता से ओतप्रोत व्यसन मुक्त जीवन के लिए प्रेरित करता है पूज्य प्रवर आचार्य तुलसी ने छोटे-छोटे व्यवहारिक नियमों के साथ देशव्यापी नैतिक आंदोलन की शुरुआत आजादी के 2 वर्ष पश्चात की। आज इसके राष्ट्रव्यापी संचालन के लिए अणुव्रत विश्व भारती केंद्रीय संस्था है,जिसे
अणुविभा के नाम से जाना और पहचाना जाता है। अणुव्रत समितियों के माध्यम से संपूर्ण देश में और देश के बाहर भी अणुव्रत आंदोलन का प्रचार प्रसार और संबंधित गतिविधियां संचालित की जाती है। तेरापंथ सभा वरिष्ठ पदाधिकारी पदम कुमार जैन ने बताया कि जल्दी ही अणुव्रत समिति की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जायेगा।

error: Content is protected !!