भाजपा आर्यमंडल द्वारा नहीं सहेगा राजस्थान अभियान की तैयारी बैठक

अजमेर 16 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर के आर्यमंडल की राजश्री पैलेस में एक मंडल की प्रदेश के आहवान पर नही सहेगा राजस्थान अभियान की तैयारी बैठक का आयोजन हुआ
तैयारी बैठक में मंडल प्रभारी कंवल प्रकाश किशनानी ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में गहलोत सरकार ने कुशासन का झंडा बुलंद किया है, भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड बनाएं हैं। प्रदेश कांग्रेस सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार व तुष्टीकरण के खिलाफ नहीं सहेगा राजस्थान के अंतर्गत हम मंडल के घर-घर दस्तक देकर लोगों तक पहुंचने का काम करेंगे, जनता तक पार्टी का संदेश पहुंचाएंगे व प्रदेश द्वारा दिये गये कार्यक्रमों की पालना करेगें व और भ्रष्टाचार मुक्त, विकास युक्त सरकार राजस्थान में बनाएंगे व सभी से आहवान किया कि लक्ष्य से ज्यादा संख्या पहुंचकर कांग्रेस उखाड़ फैकनें के लिए सभी प्रतिबद्ध रहे, सभी धरना प्रदर्शनों में अजमेर से जयपुर तक महाघेराव के लिए तैयार रहे।
मंडल अध्यक्ष मोहन लालवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि शक्ति केन्द्र व बूथों से 18 जुलाई को 10 बजे युवा मोर्चा द्वारा राजस्थान लोक सेवा आयोग के महा घेराव की तैयारियों के बारे में भी बैठक में जानकारी दी। नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के लिए आर्य मंडल के प्रभारी शंकर नाथ जी को एवं सहसंयोजक पूरण जाटोलिया को बनाया गया है।
बैठक में धन्यवाद मंडल महामंत्री गोविंदराज मंडल ने दिया व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राम धनवानी ने महाघेराव की जानकारी दी। बैठक में शहर जिला मंत्री मनोज डीडवानिया, रवि सिवासीया, जीवन तेजी, सुरेश रूपानी, राजेंद्र सिंह रंधावा, सूरज डागर, विजय गोयर, पूरण चंद जाटोलिया, कमल कुमार, जय कुमार तिवारी, सागर झमनानी, सुरेश खोरवाल, चंपा लाल मेघवाल, सरोज भाटी, अनीता अग्रवाल व अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित थे
मोहन लालवानी
मंडल अध्यक्ष
8949994107

error: Content is protected !!