आज दिनाक 19 जुलाई 2023 – मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के विशेषाधिकार लोकेश शर्मा ने आज दरगाह शरीफ में माथा टेक कर अमन चैन की दुआ मांगी तथा साथ ही अजमेर में युवा संवाद कार्यक्रम में सिर्फ युवाओं से मुलाकात कर राजस्थान सरकार की सभी योजनाओं को लेकर चर्चा की।
यह जानकारी देते हुए मोहित मल्होत्रा जिलाध्यक्ष अजमेर शहर ज़िला युवा कांग्रेस ने बताया की राजस्थान के यषस्वी मुख्य्मंत्री के विशेषाधिकार लोकेश शर्मा के निर्देशानुसार अजमेर में युवा संवाद कार्यक्रम में सिर्फ युवाओ को आमंत्रण दिए गए, जिसको देखते हुए आज स्टेशन रोड़ पर स्थित किंग एडवर्ड मेमोरियल में युवा संवाद कार्यक्रम हुआ जिसमे एन.एस.यू.आई, यूवा कांग्रेस के साथ-साथ मुख्य कांग्रेस के सभी युवा पार्षदगण और युवा पदाधिकारियो ने भाग लिया। कार्यक्रम के शुभारंभ में लोकेश शर्मा के आगमन पर ढोल माला के साथ पार्षदगण नौरत गुर्जर, नितिन जैन, मनीष चौरासिया, मोहम्मद शब्बीर, रज्जाक भाटी व युवा साथियों ने जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम को एन.एस.यू.आई और यूवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने सम्बोधन करते हुऐ बताया की सभी युवा साथियों को राजस्थान की गहलोत सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और साथ ही महंगाई राहत कैंप की सारी योजनाओं को अपने सोशल मीडिया में ज्यादा से ज्यादा लोगो को सरकार से मिलने वाली योजनाओ का फायदा पहुंचाया की बात कही।
इस अवसर पर लोकेश शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज सभी एन.एस.यू.आई, युवा कांग्रेस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं केे 23वां जिले और 93वी विधानसभा क्षेत्र में युवा संवाद कार्यक्रम में मेरे द्वारा भाग लिया गया साथ ही प्रदेष के युवाओ ही सुनिच्यत करेंगे की 2023 विधानसभा चुनावों में कांग्रेस 156 सीटों के लक्ष्य को पूरा करेगी। लोकेश शर्मा ने बताया की आज कार्यक्रम में पधारे और अजमेर की सभी एन.एस.यू.आई, युवा कांग्रेस के मोबाइल से हम सभी को जोड़ेंगे और सरकार की छोटी सी छोटी सुचना और जनहित के कार्य की सूचना सभी युवाओ तक पहुंचाएंगे जिस से आम जनता तक सभी सरकार के फायदे पहुंच सकंगे।
युवा संवाद कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश सचिव कैलाश झालीवाल, डॉ. सुनील लारा, ब्लाक अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल, पवन ओड, धर्मेंद्र शर्मा, मनीषा मीणा, मोहहम्द आजाद, तोफिक पठान, मनीष सैन, अब्दुल फरहान, हनीष मारोठिया, सुनिल भगतानी, पायल जैन, अख्तर कुरैशी, कपिल सारस्वत, शाकिर खान, शेरू आचार्य, दिनेश शर्मा, अखबर हुसैन, जितेन्द्र मोटवानी, मुजम्मिल खान, काजल यादव, हरीश जोनवाल सहित कई एन.एस.यू.आई व युथ कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।
भवदीय
(मोहित मल्होत्रा)
जिलाध्यक्ष