नालों की सफाई के नाम पर 45 से 48 लाख रूपये की राशि कहा खर्च हुई ये बताऐ अधिकारी- देवनानी
ऐस्केप चेनल की मरम्मत 19.78 करोड़ खर्च लेकिन नाही ऐस्केप चेनल की मरम्मत हुई और नाही पुलियाओं की ऊचाई बड़ी-देवनानी
एस्केप चैनल की मरम्मत और नाले की सफाई के नाम पर हो रहा भृष्टाचार, प्रशासन इसकी जांच करे और दोषियों पर कार्यवाही करे – देवनानी वासुदेव देवनानीअजमेर 20 जुलाई। विधायक अजमेर उत्तर एवं पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने आज सुन्दर विलास क्षेत्र में मकान गिरने की सूचना पर तुरन्त मौके पर पहुंचकर जिला कलक्टर भारती दिक्षीत और निगम आयुक्त सुशील कुमार को दूरभाष पर इसकी सूचना दी और तुरन्त मौके पर राहत टीम पहुंचने के लिए कहा। देवनानी ने बताया कि अजमेर शहर में हो रही बारीश के कारण अनासागर का पानी ऐस्केप चेनल का पानी छोडा जा रहा है जिसके कारण आसपास के मकानों की नींवे कमजोर हो गई है। जिसके कारण आज क्षेत्र के सुन्दर विलास में तीन मकान गिरे व कई मकानों में दरारें आ गयी है। देवनानी ने बताया कि ऐस्केप चेनल की मरम्मत और पुलिया ऊचाई बढाने के लिए स्मार्ट सिटी और नगर निगम के अधिकारियों द्वारा 19.78 करोड़ की राशि खर्च की गई है। लेकिन हकिकत यह है कि ना तो ऐस्केप चेनल की मरम्मत हुई और नाही पुलिया की ऊचाई बढाई गई है। देवनानी ने कहा कि प्रशासन जनता को इस राशि का हिसाब देवे की यह कहा खर्च हुई है। अधिकारियों की मिलीभगत और लापरवाही अब शहरवासियों पर भारी पड़ रही है। प्रशासन चेन की नींद सो रहा है और जान-माल की हानी होने का इंतजार कर रहा है।
देवनानी ने कहा कि हर साल नालों की सफाई के नाम पर 45 से 48 लाख रूपये की राशि खर्च की जाती है, लेकिन प्रशासन के द्वारा नालों की सफाई का कार्य आखिर छोर तक नही होता है, परन्तु ठेकेदार को पूर्ण भूगतान कर दिया जाता है। प्रशासन चेन की नींद से जागे नालों की सफाई और ऐस्केप चेनल की मरम्मत का कार्य जल्द से जल्द शुरू किये जावें ताकि जान-माल की हानी होने की आशंका से बचा जा सके।