अशोक विहार मैं स्वतन्त्रता दिवस पर्व पर ध्वजारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रम

अशोक विहार विकास समिति द्वारा आज 15 अगस्त को अशोक विहार, गौरव पथ, वैशाली नगर अजमेर मुख्य उद्यान में 77 वा स्वाधीनता दिवस बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया!

समिति के अध्यक्ष श्री आसुतोषजी पांडे व कॉलोनी के सभी वरिष्ठजन वासियों द्वारा ध्वजारोहन किया गया ! अध्यक्ष महोदय द्वारा राष्ट्रीय् पर्व पर संबोधन दिया गया !

इसी अवसर पर कॉलोनी के वरिष्ठ सदस्य श्री महेन्द्रजी अम्बानी का शाल साफा व माला पहनाकर सम्मान किया गया ।

इसके उपरांत कॉलोनी वासियों, विशेष कर महिलाओं एवं बच्चों द्वारा लगातार रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें नन्हे नन्हे बच्चो व महिलाओ ने अपनी बड़ी सुंदर नृत्य,कविता व गीतों की प्रस्तुतिया दी, इस कार्यक्रम से देश भक्ति और देशभक्ति की भावना को जगा जोश भर दिया! इस कार्यक्रम हेतु सजावट व सांस्कृतिक कार्यक्रम मैं सविताजी अग्रवाल, मधु मंत्री, चन्द्रकला मालू,ममताजी गोयल , कीर्ति बंसल, सुनीता जी गोयल, राधिका जी बीजावत, बीजावत भाभी , व समस्त महिला मंडल का पूर्ण सहयोग मिला इसके अलावा कार्यकारणी के समस्त सदस्यों का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ

कार्यक्रम का सुंदर संचालन श्रीमान राधेश्याम जी अग्रवाल द्वारा पूर्ण ऐतिहासिक जानकारी के साथ किया गया इनके द्वारा राष्ट्र ध्वज ,राष्ट्र गीत , स्वतन्त्रता के वीर सैनानी आदि जिनसे हमे ये आजादी मिली के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई । पुरुष कार्यकरणी व श्री सुभाष जी बंसल,श्री सुनीलजी अग्रवाल,चन्द्रभान जी अग्रवाल ,कमलजी गोयल का सहयोग भी उल्लेखनीय रहा । कार्यक्रम के अंत मे अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई । सभी प्रतिभागियों को पारितोषिक भी दिया गया
अंत मैं समिति के मंत्री श्री पंकज जैन द्वारा सभी को आभार व धन्यवाद देकर कार्यक्रम को विराम दिया गया !🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳*

विजय पांड्या
संयोजक व कोषाध्यक्ष
अशोक विहार विकास समिति
7014008368

error: Content is protected !!