अजमेर, 17 अगस्त, 2023/ श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन जिनालय, सर्वोदय कॉलोनी प्रांगण में एक दिवसीय आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का निशुल्क आयोजन गुरूवार, 17 अगस्त, 2023 हुआ। शिविर में पूरे समय पीड़ित लोगों का तांता लगा रहा। जिनालय समिति के सचिव विनय गदिया ने बताया कि शिविर में विभिन्न बिमारियों – गठिया, वात व्याधि, उदर शुल ,बांझपन, अर्श, सर्वांग शूल, जोड़ों का दर्द, महिलाओं संबंधी बीमारी के अलावा नियमित जॉंच जैसे बीपी, मधुमेह की जांच भी की गई तथा औषधी भी उपलब्ध कराई गई। शिविर में एक सौ से भी अधिक लोगों ने लाभ उठाया।
शिविर राजकीय आयुर्वेदिक शल्य चल चिकित्सा इकाई अजमेर द्वारा लगाया गया, जिसमें वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर इंदु बाला व नर्सिंग स्टाफ मदन कुमावत, संदीप तिवारी व सरस्वती कुमावत ने सेवाऐं दी। इस अवसर पर जिनालय की ओर से अभय जैन, दीपक पाटनी, सुभाष गंगवाल, विनय पाटनी, नरेन्द्र दोषी, सुभाष पाटनी, दिनेश पाटनी, अनिल गंगवाल, छीतरमल गदिया, अनिल पाटनी सहित कई गणमान्य लोगों ने सेवाऐं दी। शिविर का आरंभ डा. इंदुबाला व समाज के गणमान्य लोगों ने फीता खोलकर किया, जिनमें महिला सदस्य रेणु पाटनी, मधु जैन, गुणमाला सेठी, मंजू छाबड़ा, बीना गदिया, अंजू पाटनी, गुणमाला गंगवाल आदि भी शामिल रही।
अनिल कुमार जैन
जिनालय समिति, सर्वोदय कॉलोनी
अजमेर
फ़ोन – 9829215242