*अजमेर ,दिनांक 17 अगस्त राजस्थान विधानसभा 2023 चुनाव के संदर्भ में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अजमेर लोकसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक श्री राजेंद्र सिंह परमार आज दिनांक 17 अगस्त गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे सर्किट हाउस पहुंच कर अजमेर लोकसभा की सभी विधानसभा सीटों के चुनाव लड़ने के इच्छुक सभी दावेदार से एवं कॉंग्रेसजनों से मुलाकात की। अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने सरस डेयरी के डायरेक्टर्स कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ लेकर पुष्कर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी हेतु दावेदारी प्रस्तुत की , पुष्कर राज हिंदुओं के साथ सभी धर्मों की ,आस्था का तीर्थ स्थल है । अजमेर जिला कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष जय शंकर चौधरी ने सेवादल के पदाधिकारियों एवं किसान और ग्रामीणों के साथ किशनगढ़ विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में दावेदारी की एवं हारी हुई,इस सीट पर सेवादल को प्रतिनिधित्व देने की मांग की।*
*विवेक कड़वा*
प्रदेश सचिव ,
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड
मोबाइल नंबर 9610 786 923