अजमेर। हरियाणा के नुह में हुई घटना की पुनरावृत्ति कही ना हो इसके लिए एतियात के तौर पर मानवाधिकार मिषन के पदाधिकारी अजमेर उपखण्ड अधिकारी षिवाक्षी खाण्डल से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौपा। अध्यक्ष वी.पी.सिंह जी ने प्रषासन को बताया कि अजमेर में बरसो से हिन्दू, मुस्लिम, सिख व ईसाई सभी धर्मा को मानने वाले लोग निवास करते है। इस कारण यहा विविध धार्मिक कार्यक्रमों एवं शोभा यात्राओं का आयोजन समय-समय पर होता रहता है। इन आयोजनों में किसी प्रकार की झूठी अफवाहें ना फेले इसके लिए प्रषासन को मुस्तेद रहने के लिए आग्रह किया ताकि अजमेर जिले की गंगा-यमुनी तहजीब बरकरार रहें। ज्ञापन देते समय मानवाधिकार के बबीता टांक, तरूण वर्मा, अर्चना शर्मा, मनोज, अक्षय, शास्त्री लोकेष शर्मा, सोहन सिंह, धनसिंह, अषोक भारद्वाज, सोहन लाल, बीना सांखला, शैलेन्द्र शर्मा इत्यादि पदाधिकारी मौजूद रहें।