रुबरु थिएटर ग्रुप और विजय सूरी फाऊंडेशन के संयुक्त तत्वावधान की प्रस्तुति
नई दिल्ली । रुबरु थिएटर ग्रुप और विजय सूरी फाऊंडेशन के संयुक्त तत्वावधान द्वारा चौथे ‘विजय सूरी राष्ट्रीय नाट्य उत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। विजय सूरी, जम्मू और कश्मीर की मिट्टी की जानी मानी शख़्सियतों में से एक है ।वो एक बहुआयामी व्यक्तित्व, एक कुशल लेखक, निर्माता, निर्देशक और अभिनेता थे । उन्होंने रंगमंच से लेकर लेखन, टेलीविजन और सिनेमा तक में अपने लिए एक खास जगह बनाई । वह जहां एक बेहतरीन अभिनेता थे, वही एक बेहतरीन निर्देशक और जाने माने लेखक भी थे । उन्हें रेडियो की गोल्डन वॉइस के रूप में जाना जाता था ।
उन्हें जम्मू-कश्मीर रंगमंच के भीष्म पितामह के रूप में भी जाना जाता है। रंगमंच, टेलीविजन और सिनेमा में उनके योगदान को याद करने के लिए 2016 में रुबरू थिएटर और विजय सूरी फाउंडेशन के सहयोग से जम्मू कश्मीर एकेडमी ऑफ आर्ट कल्चर एंड लैंग्वेजेज द्वारा जम्मू ( जम्मू कश्मीर) में पांच दिवसीय पहला विजय सूरी नेशनल थिएटर फेस्टिवल का आयोजन किया गया था, जो एक बड़ी सफलता थी। थियेटर के माध्यम से रूबरू, विशेष रूप से हमारी युवा पीढ़ी के बीच हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की सराहना और जागरूकता पैदा करने का प्रयास करता है ।
रुबरू ने देश भर में कई रंगमंच उत्सवो भारतेन्दु नाट्य उत्सव, दिल्ली सरकार का भरतमुनि नाट्य उत्सव, हिंदी अकादमी नाट्य उत्सव, उर्दू एकेडमी ड्रामा फेस्टिवल, जयपुर कला केंद्र नाट्य उत्सव, इंटरनेशनल थिएटर फेस्टिवल अमृतसर, नेशनल थिएटर फेस्टिवल जम्मू एवं चार रंग नाट्य उत्सव आदि में भी भाग लिया है । यह आयोजन 01 और 02 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा । दो दिनों के इस आयोजन में छह नाटक सम्मिलित हैं। इन नाटकों द्वारा दर्शक विविध रंग -विधाओं से दर्शक रुबरु हो सकेंगे।