पारिख महिला मंडल अजमेर का सावनोत्सव कार्यक्रम आज स्थानीय फॉयसागर रोड स्थित अभिनंदन गार्डन पर संपन्न हुआ। महिला मंडल की मीडिया प्रभारी शारदा पारीक ने बताया कि कार्यक्रम का आरंभ भगवान परशुराम की पूजा करके किया। तत्पश्चात विभिन्न प्रतियोगिताएं व खेलों का आयोजन रखा गया जिनमें अंताक्षरी, हाउजी, नृत्य प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम हुए। इस मौके पर पारीक समाज के अध्यक्ष राधेश्याम पारीक व राजस्थान प्रशासनिक सेवा की अधिकारी अभिलाषा पारीक का साफा व शॉल पहनाकर अभिनंदन कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का भी माला पहनाकर सम्मान किया और आयोजित प्रतियोगिताओं के विजताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में शामिल होने वालों में महिला मंडल की अध्यक्ष स्नेहलता पारीक सहित संतोष पारीक, शोभा पारीक, किरण पारीक, शारदा पारीक, सविता पारीक, अर्चना पारीक आदि शामिल रहे। कार्यक्रम की अजमेर शहर व्यापार महासंघ अध्यक्ष किशन गुप्ता, प्रवक्ता सीए विकास अग्रवाल व प्रवक्ता कमल गंगवाल ने सराहना की।
मीडिया प्रभारी
शारदा पारीक,
पारीक महिला मंडल, अजमेर
मो. 9799796767