*आज दिनांक 25अगस्त 2023 को अजमेर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विधानसभा चुनाव 2023 के लिये नियुक्त प्रभारी कृषि मंत्री राजस्थान सरकार श्री लालचंद जी कटारिया,महिला व बाल विकास मंत्री श्रीमती ममता भूपेश जी अजमेर संभाग प्रभारी रामविलास चौधरी का का अजमेर सर्किट हाउस पर अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी और अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष जयशंकर चौधरी ने * सूत की माला पहनकर स्वागत किया। विधानसभा चुनाव 2023 के लिए नियुक्त प्रभारियों के समक्ष अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष जयशंकर चौधरी ने किशनगढ़ विधानसभा के कांग्रेस पार्टी के टिकट के लिए दावेदारी सेवादल जिला पदाधिकारी के साथ प्रस्तुत की और मांग की की लगातार हार रही किशनगढ़ विधानसभा का कांग्रेस पार्टी का टिकट अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष जयशंकर चौधरी को दिया जाए। पुष्कर विधानसभा क्षेत्र से जो की धार्मिक नगरी है हिंदुओं का पवित्र तीर्थ स्थल है यहां सर्वाधिक 20 पंचायतें जाट समाज के बाहुल्य वाली है। इस पुष्कर विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के टिकट के लिए अजमेर सरस डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी की दावेदारी के संदर्भ में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड पड़ा , सभी जाति और धर्म के लोग रामचंद्र चौधरी के साथ पुष्कर विधानसभा से दावेदारी के लिए पहुंचे और पुरजोर तरीके से नारेबाजी करते हुए पुष्कर विधानसभा से अजमेर डेयरी चेयरमैन रामचंद्र चौधरी को कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी बनाने की मांग की।।*
विवेक कड़वा
प्रदेश सचिव
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड
9610 786923