नव-भारत निर्माण के मूल संतम्भ वरिष्ठ जनों का सम्मान समारोह आयोजित

आज के वरिष्ठजनों ने अपनी युवा अवस्था में जो सपने देखे थे वो भाजपा की मोदी सरकार ने पूरे किये है- देवनानी
– राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, महंत श्याम शरण देवाचार्य जी महाराज का मिला सानिध्य

अजमेर 27 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर के उत्तर विधानसभा क्षेत्र की ओर से विधानसभा क्षेत्र के 70 वर्ष से अधिक के 619 वरिष्ठ जनों का शॉल, दुपट्टा व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मान।
राज्यसभा सांसद व भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाडी ने कहा कि वर्द्धजन समाज की रीढ़ है और वृद्धजनों हमारे समाज के वृक्ष के समान है। समाज को इनके आशीर्वाद व छाया की सदैव आवश्यकता होती है। यह पीढ़ी सबसे सौभाग्यशाली है आज जो 70 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के है उन्होंने ही अपनी युवा अवस्था में राम मन्दिर बनने का सपना देखा था और नारें लगाये थे ‘‘रामल्ला हम आयेगे मन्दिर वही बनायेगे’’ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण इस पीढ़ी का वो सपना साकार हुआ है जल्द ही यह पीढ़ी अयोध्या में बन रहे राम मन्दिर में रमल्ला के दर्शन कर सौभाग्य प्राप्त कर सकेगी।
राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाडी ने कहा कि भारत एक धार्मिक एवं संनातनी राष्ट्र है। कांग्रेस ने हमारे धर्म के उपर प्रहार किया है। भारत में केवल एक संस्कृति है वो केवल सनातन है।
भाजपा केवल राजनैतिक पार्टी ना होकर सांस्कृति राष्ट्रवाद पर आधारित पार्टी है। भाजपा के संस्कृति के उत्थान का सपना वृद्धजनों के आशीर्वाद से ही साकार हो सकता है। इसके लिए सभी वरिष्ठजनों का आगामी चुनाव में शतप्रतिशत मतदान करना होगा। इसके लिए अबकी बार 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के मतदाता के लिए अपने मतदान के उपयोग के लिए वैकल्पिक मद देने की सुविधा प्रदान की जायेगी। ऐसे में सभी वरिष्ठ जन अपने क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता व अपने क्षेत्र के बीएलओ से सम्पर्क कर उक्त सूची में अपना नाम जुड़वायें ताकि उनके शतप्रतिशत मतदान से भाजपा की सरकार बने और उनके सांस्कृतिक संरक्षण के उस स्वप्न को साकार कर सकें, जो आज देश की मोदी सरकार कर रही है।
उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि मेंरा सौभाग्य है कि मुझे आज मेंरे परिवार की वरिष्ठजनों का सम्मान करने का सुअवसर मिला है। यह संस्कार मुझे संघ और भाजपा से ही मिले है। देवनानी ने कहा कि 70 वर्ष से अधिक आयुवर्ग की इस पीढ़ी ने ही देश में एक संविधान एक निशान के स्वप्न को अपनी युवा अवस्था में देखा था जिसे केन्द्र की भाजपा सरकार ने अनुच्छेद 370 व 35अ हटकार साकार किया है। शास्त्रों में भी कहा गया है कि जहां वरिष्ठजनों का सम्मान होता है वहां समृद्धि होती है। देवनानी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के इस कुशासन में वरिष्ठजनों एवं पुजारियों पर अत्यधिक अत्याचार हो रहे है। कई जगह जिंदा जालाऐं जाने व मारने की दर्दनाक खबरे इस शासन में मिली है। प्रदेश का वरिष्ठजन अब इस अत्याचारी कांग्रेस सरकार को उखाड फेंकने का संलकल्प ले चुका है और भाजपा का कमल खिलाने को संकल्पित है। भाजपा एक राष्ट्रवादी राजनैतिक पार्टी होने के साथ भारत को एक सुदृढ सम्रद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप पर विश्व स्तर पर स्थापित करने को संकल्पित है। मोदी जी ने भारत का मान विश्व पटल पर बढाया है आज चन्द्रायन-3 के सफल प्रक्षेपण के बाद भारत विश्व में चांद के दक्षिणी धु्रव पर जाने वाला विश्व का पहला देश बन गया है।
देवनानी ने कहा कि राम मंदिर के लिए हमने चार सौ वर्षो तक आंदोलन किया है वों राम मन्दिर आज निर्माणाधीन है और जनवरी 2024 तक रामल्ला अयोध्या में गर्भगृह में विराजीत होगे।
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी ने की प्रस्तावना रखी व कहा कि भाजपा ने सदा अपने वरिष्ठजनों का समय-समय पर सम्मान किया है। भाजपा हमेशा युवाओं के जोश के साथ-साथ वरिष्ठजनों के अनुभव के आधार पर कार्य करती है।
महंत श्याम शरण देवाचार्य जी महाराज ने कहा कि हमारे धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए एक मजबूत सरकार की आवश्यकता है जो हमारे सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए मजबूत निर्णय ले सके। हमारे लिऐ गर्व का विषय है कि देवनानी के शिक्षा मंत्री रहते महाराणा प्रताप महान के अध्याय युवा पीढी को पढाये गयें साथ ही अजमेर की संस्कृति से जुडे निम्बार्क तीर्थ के अध्याय को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पुस्तकों में जोड़ा गया जिससे अजमेर की धार्मिक व सांस्कृतिक क्षेत्र की वास्तविक की सटीक जानकारी युवा पीढी को मिले।
कार्यक्रम में वरिष्ठजनों में विद्या देवी, वशिष्ट मुनी आर्य, कानसिंह देवड़ा, ब्रहा्रदत्त वैष्णव, राधाकिशन व्यास, घिंडूमाल कृपलानी, दौलतराम खत्री, वीरेन्द्र कुमार त्रिवेदी, चन्द्रदत्त जोशी, कल्याणराय शर्मा, रघुनाथ सिंह राजावत, रमेश चंद सैन, सहित 619 वरिष्ठ जनों को सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन चिरंजीलाल शर्मा ने किया और कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी अनमोल पाराशर, राजेश शर्मा, राजकुमार ललवानी, योगेश शर्मा, विक्रम सिंह, सुलोचना शुक्ला, मण्डल अध्यक्ष दीपेन्द्र लालवानी, प्रकाश बंसल, सतीश बंसल, महेन्द्र जादम, युवा मोर्चा राहुल जायसवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव, जे.के. शर्मा, पार्षद के.के. त्रिपाठी, सुभाष जाटव, अजय वर्मा, प्रतिभा पाराशर, राजू साहू, अशोक मुदगल, राजेन्द्र राठौड़, दिनेश ढंजा, सत्येन्द्र शर्मा, रचित कच्छावा, अरविन्द्र पाराशर, शंकर सिंह रावत, हनुमान महाराज, निक्की जैन, लक्ष्मी यादव सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!