ग्राम लोहागल में होगा 09.55 लाख की लागत से सड़क-नाली निर्माण- देवनानी

अजमेर, 24 सितम्बर। अजमेर उत्तर विधायक व पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने आज अपने विधायक कोष से राशि 09.55 लाख रूपये से होने वाले विकास कार्यो के निर्माण का शुभारम्भ किया। शुभारम्भ कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा देवनानी का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
देवनानी ने रविवार को ग्राम लोहागल स्थित जीवन मंदिर कॉलोनी नं. 03 के बाई ओर चिन्तामणी जी के मकान से होकर महेन्द्र जी फौजी के मकान तक सी.सी. सड़क व नाली निर्माण का विधिवत शुभारम्भ किया।
देवनानी ने बताया की क्षेत्रवासियों द्वारा क्षेत्र में सड़क व नाली का निर्माण नही होने बरसात के मौसम एवं घरों से निकलने वाला गन्दा पानी रोड़ पर इकठ्ठा हो जाता था जिसके कारण क्षेत्रवासियों को आने-जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता एवं पानी के इकठ्ठे होने से मौसमी बीमारियों के फैलन का भी खतरा रहता है। जिसे देखकर उन्होनें विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत विधायक कोष से राशि 9.55 लाख रूपये स्वीकृत कर यह निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। उन्होनें बताया कि प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी होने के पश्चात यह निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।
इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य अरूणा टांक, पार्षद राजेन्द्र राठौड़, लोकेन्द्र सिंह, अजित सिंह खंगारौत, नंद सिंह, भागीरथ महला, मनोहरसिंह, भंवरसिंह सुदवाड, कर्नलराम सिंह, शिवपाल सिंह शेखावत, नंद सिंह, हनुमान शर्मा, समुद्र सिह तंवर, जगदीश वैष्णव, भागीरथ चौधरी, चंद्रपाल सिंह चारण, हिम्मत कंवर आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!