– वार्ड 80 मे जम्बेंश्वर कॉलोनी में पुलिया से शर्मा जी के मकान तक, आशापुरा नगर चौराहे पर राशि 23.70 लाख रूपये से होने वाले सड़क निर्माण का किया शुभारम्भ
– वार्ड 62 इंदिरा कॉलेनी एवं घूघरा घाटी भैरू जी के मंदिर से यादें माता मंदिर के पास सूरज जी खरोल के मकान तक लागत राशि 44.90 लाख रूपये से होने वाले सड़क निर्माण का शुभारम्भ किया।
अजमेर 29 सितंबर। अजमेर उत्तर विधायक एवं पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को विधायक कोष से राशि 43.60 लाख रूपये एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग को अभिशंषित सड़क राशि 25.00 लाख से होने वाले विकास कार्यो के निर्माण कार्या का विधिवत शुभारम्भ किया। इस मौके पर क्षेत्रवासियों द्वारा देवनानी का माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
देवनानी ने वार्ड 80 में जम्बेश्वर कॉलोनी में पुलिया से शर्मा जी के मकान तक विधायक कोष से स्वीकृत राशि 15.70 लाख की लागत एवं इसी वार्ड में आशापुरा नगर चौराहे पर विधायक कोष से स्वीकृत राशि 08.00 लाख रूपये से होने वाले सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया।
देवनानी ने बताया कि क्षेत्रवासियों द्वारा क्षेत्र में सड़क के क्षतिग्रस्त होने से हो रही परेशानियों से अवगत करवाया जिस पर उन्होंने अपने विधायक कोष से राशि स्वीकृत कर प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी होने के बाद निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया।
इस दौरान पार्षद धर्मेन्द्र चौहान, पण्डित दिव्य प्रकाश, ओकार सिंह, प्रदीप यादव, हेम सिंह, मुकेश जांगिड़, महेंद्र रावत, अक्षय सिंह, मनोज, रविप्रकाश वर्मा, धर्मा, बालकिशन जांगिड़, मुकेश जाट, हनुमान सिंह, नंदू प्रजापति, सत्यनारायण प्रजापति, मनमोहन सिंह जाट, बाबूलाल, सलमा चाची, मंजुला आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में देवनानी ने वार्ड 62 में इन्दिरा कॉलोनी में राशि 19.90 लागत से सडक निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। देवनानी ने बताया कि यह निर्माण कार्य विधायक कोष से स्वीकृत राशि से करवाया जा रहा है।
वार्ड 62 में घूघरा घाटी भैरू जी के मंदिर से यादें माता मंदिर के पास सूरज जी खरोल के मकान तक लगभग 300 मीटर राशि 25.00 लाख की लागत होने वाले सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया।
देवनानी ने बताया कि क्षेत्रवासियों की मांग पर सार्वजनिक निर्माण विभाग को क्षेत्र में सड़क निर्माण हेतु अभिशंषा भिजवायी गयी थी। जिस पर सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।
इस दौरान मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र जादम, तेजपाल साहनी, राजेश शर्मा, अजीत मारोठिया, रामसिंह चौहान, अजय सैनी, कमल चौहान, अमरचंद यादव, रमेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।