अजमेर, 30 सित. / सिंधी लेडीज क्लब अजमेर का आज होटल क्रॉस लेन में साड़ी डे कार्यक्रम शानदार संपन्न हुआ। क्लब हर 2 माह में एक कार्यक्रम देता है। उसी क्रम में यह साड़ी डे कार्यक्रम आयोजित किया गया। अजमेर में अभी तक इस तरह का कोई इवेंट नहीं हुआ है।
दिशा प्रकाश किशनानी ने बताया की भारतीय पारंपरिक परिधान साड़ी को प्रदर्शित करने के लिए 11 तरीके की साड़ियों को प्रदर्शित किया, जिसमें लहरिया साड़ी, बंधेज साड़ी, प्लेन साड़ी, प्रिंटेड, कोटा डोरिया, कॉटन, फ्रिल वाली, सिल्क चिकनकारी, एंब्रायडरी, सीक्वेंस साड़ी में सभी सदस्य तैयार होकर आई।
कुसुम आर्य ने बताया कि क्लब की 91 सदस्यों का 11 प्रकार की साड़ियों में अलग-अलग ग्रुप बनाया, हर ग्रुप अपनी साड़ी से, टेबल पर सजी चीज़ों से अपनी पहचान करवाई। होस्ट टीम में पल्लवी वलेचा, हेमा साधवानी, विशाखा चांदवानी, प्रियंका किशनानी, नीतू भांबनी, कांता मानकानी, ममता साधवानी, आशा रजवानी, दीपा पारवानी, भारती लालवानी व राखी उत्तवानी ने कार्यक्रम में जान डाल दी।
दिशा ने बताया कि सभी होस्ट ने सभी सदस्यों को अलग अलग गेम्स भी खिलाए। सभी सदस्य साड़ी डे कार्यक्रम में अलग अलग साड़ियां पहनकर आई। सभी से उनके पहली बार साड़ी पहनने के अनुभव को पूछा गया, और उनसे पुरानी फोटो लेकर अनुभव व फोटो के साथ अगले वर्ष का कैलेंडर गिफ्ट किया गया, जो कि सभी ने बहुत पसंद किया। सभी सदस्यो ने इस कार्यक्रम का पूरा लुफ्त लिया। अंत में किशनानी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
दिशा प्रकाश किशनानी