– वार्ड 03 में कृष्णा विहार कॉलोनी, राधा विहार कॉलोनी बड़े गार्डन के पास, गली नं. 01 अम्बें विहार कॉलोनी और गणपति नगर पुलिया की दीवार के निर्माण कार्यो पर होगे राशि 27.75 लाख रूपये खर्च
– वार्ड 77 गोविन्दपुरम कॉलोनी में नाली निर्माण पर होगे राशि 8.90 लाख रूपये खर्च
अजमेर 04 अक्टूबर। अजमेर उत्तर विधायक एवं पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने आज बुधवार को विधायक कोष से अभिशंषित राशि 36.65 लाख रूपये के विकास कार्यो का शुभारम्भ किया।
देवनानी ने वार्ड 03 में कृष्णा विहार कॉलोनी में सड़क निर्माण लागत राशि 04.00 लाख रूपये, राधा विहार कॉलोनी में गार्डन के पास सड़क निर्माण लागत राशि 5.00 लाख रूपये, अम्बे विहार में मुख्य मार्ग में सड़क निर्माण लागत राशि 06.25 लाख एवं गणपति नगर की पुलिया की दीवार की सड़क का निर्माण लागत राशि 07.50 लाख रूपये से होने वाले निर्माण कार्यो का शुभारम्भ किया।
देवनानी ने बताया की क्षेत्रवासियों द्वारा क्षेत्र में सड़कों के क्षतिग्रस्त होने से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था साथ ही पुलिया की दीवार के क्षतिग्रस्त होने के कारण गायों एवं जानवरों के उसमें गिरने की आशंका बनी रहती है। क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान हेतु उन्होंने विधायक कोष से राशि स्वीकृत करने के पश्चात प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी होने के पश्चात निर्माण कार्य प्रारम्भ किया गया है।
इस मौके पर पार्षद प्रतिभा पाराशर, अरविन्द पाराशर, संजय अरोड़ा, गणेश साहू, सीताराम शर्मा, श्याम गोयल, अनिल मेघवंशी, कन्हैयालाल जोशी, सुरेन्द्र बंसल, राकेश बल्दुआ, रमेश चंद सैन, रामगोपाल वैष्णव, उमंग शर्मा आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में देवनानी ने वार्ड 77 गोविन्दपुरम कॉलोनी में नाली निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। देवनानी ने बताया कि क्षेत्र में नालियों का निर्माण नही होने के कारण घरों एवं बारिश का पानी सड़क पर इकठ्ठा हो जाता था जिसके कारण मौसमी बीमारियों के होने की संभावना सदैव क्षेत्रवासियों में बनी रहती थी। क्षेत्रवासियों की मांग पर विधायक कोष से राशि 08.90 लाख रूपये स्वीकृत कर यह निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। इस मौके पर पार्षद दीपेन्द्र लालवानी, पूर्व जिला प्रमुख पुखराज पहाड़िया जिला उपाध्यक्ष जयकिशन पारवानी, सत्येन्द्र शर्मा, विकास लालवानी, नरेश खेमानी, नरेन्द्र आसुदानी, ओमप्रकाश छोगानी, अशोक जैन, नरेन्द्र पाटनी, संजीव गुप्ता, नरेश पाटौदी, राजेन्द्र शर्मा, संजीव गुप्ता, कृष्णकुमार टांक, दयालराम सवासियां, भरत जावला, जात्तवेद सोनी आदि मौजूद रहे ।
