देवनानी ने किया 08.90 लाख रूपये के विकास कार्यो का शुभारम्भ

– वार्ड 07 बालाजी मन्दिर के पास सड़क व नाली निर्माण पर खर्च होगे राशि 03.00 लाख रूपये
– वार्ड 10 वाल्मिकी चौक लाखन कोटड़ी स्थित सामुदायिक भवन की मरम्मत पर खर्च होगी 5.90 की राशि

अजमेर 7 अक्टूबर। पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री और अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने आज विधायक कोष से स्वीकृत राशि 08.90 लाख रूपये के विकास कार्यो का शुभारम्भ किया।
देवनानी ने आज रविवार को वार्ड 10 वाल्कि चौक लाखन कोटड़ी में सामुदायिक भवन की मरम्मत के कार्य का शुभारम्भ किया। देवनानी ने बताया कि क्षेत्रवासियों के आग्रह पर उन्होंने विधायक कोष से राशि 05.90 लाख रूपये स्वीकृत कर सामुदायिक भवन का मरम्मत कार्य करवाया जायेगा। इस मौके पर पार्षद राजू साहू, रमेश कौशल, गौरी शंकर साहू, कालूराम सैन, दुर्गेश भाटी, कमल किशोन, सुनील कुमार, रतनलाल आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में देवनानी ने वार्ड 07 में बालाजी मन्दिर के पास सड़क व नाली निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। देवनानी ने बताया कि क्षेत्रवासियों द्वारा कुछ माह पूर्व ही क्षेत्र में सड़क व नाली के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी दी और उन्हें हो रही परेशानियों से अवगत करवाया गया। इस पर देवनानी ने विधायक कोष से राशि 03.00 लाख स्वीकृत कर यह निर्माण कार्य प्रारम्भ करवा दिया गया है। शुभारम्भ के दौरान क्षेत्रवासियें द्वारा देवनानी का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर अनिल नरवाल, नृसिंह बंजारा, रोहित घारू, अभिषेक खिंची, श्याम खुराना, परवेश दायमा, हरदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!