चौधरी के नेतृत्व में मनाया सेवा दल का 101वां स्थापना दिवस

सेवादल पदाधिकारी ने ली प्रतिज्ञा एवं वरिष्ठ कांग्रेस जन का किया सम्मान ,लोकसभा में कांग्रेस जीताने का लिया संकल्प..

अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल की ओर से विजयनगर में101वा कांग्रेस सेवादल का स्थापना दिवस नामदेव भवन में मनाया गया।28 दिसम्बर गुरुवार को कांग्रेस सेवादल ने अपने 100 वर्ष पूर्ण किए है । इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस सेवादल राष्ट्र स्तर पर एक नई सोच नहीं ऊर्जा के साथ संगठन को पुनः मजबूत करने के लिए अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवा दल पदाधिकारियों को प्रतिज्ञा दिलाई।
कार्यक्रम में अजमेर देहात कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष जयशंकर चौधरी व विवेक कड़वा प्रदेश सचिव यंग ब्रिगेड सेवादल,जिला उपाध्यक्ष रामलाल नंगवाडा ने स्थापना दिवस के मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसजन श्याम नागोरी व लादुलाल टेलर का शाल ओढा कर माला पहना कर व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।
कार्यक्रम में जय कांग्रेस, जय सेवादल ,जय हिंद ,वंदे मातरम के नारों से गुंजायमान हुआ।
कांग्रेस सेवादल देहात जिलाध्यक्ष जयशंकर चौधरी ने गर्मजोशी से सेवादल पदाधिकारियों ने पुनः लोकसभा चुनाव में मजबूती लाने और अजमेर लोकसभा से कांग्रेस सांसद प्रत्याशी को भारी मतों से जीताकर लोकसभा में भेजने का संकल्प दिलाया।
प्रदेश सचिव विवेक कड़वा सेवा दल यंग ब्रिगेड ने भारत न्याय यात्रा में कांग्रेस सेवादल जिला पदाधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभाने एवं कांग्रेस सेवादल पदाधिकारीयों को प्रतिज्ञा दिलाई एवं सक्रिय भूमिका निभाने का आवाहन किया एवं जोशीले अंदाज में नारे लगाए मोहब्बत की दुकान खोलने और नफ़रत छोड़ने कांग्रेस सेवादल पदाधिकारीयों से आवाहन किया। जिला उपाध्यक्ष राम लाल नगवाड़ा ने संचालन किया।
इस दौरान कार्यक्रम में संपतराज बाबेल ,सुरेंद्र कावड़िया ,भागचंद टेलर, महावीर नाबेड़ा, इकबाल हुसैन ,पुर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष शक्ति सिंह राठौड़ , गोपाल सिंह चौहान,हरीश शर्मा,सुभाष अजमेरा, याकूब मोहम्मद, हेमराज खाती, जगदीश शर्मा, सुशील शर्मा, विपुल सोमानी, इकबाल मेवाती,सागर नायक, भंवरलाल आरजिया, राहुल नायक, सुनील नायक , लालाराम तेली , राजेंद्र सैन,बबलू टेलर , दिनेश टेबड़ा,हबीब मोहम्मद , साबिर हुसैन ,विनोद सैन , बजरंग सिंह सिसोदिया सहित कांग्रेस सेवादल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विवेक कड़वा
प्रदेश सचिव
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड
9610786923

error: Content is protected !!