सिविल प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए निःशुल्क पुस्तक व नोट्स उपलब्ध

अजमेर 31 दिसम्बर, सिन्धी समाज महासमिति का प्रकल्प सिन्ध इतिहास एवं साहित्य शोध संस्थान के सानिध्य में सिन्ध के इतिहास पर शोध कार्य पुराने दस्तावेजों को डिजीटल किया जा रहा है तथा अरबी सिन्धी से देवनागरी सिन्धी, हिन्दी व अंग्रेजी में रूपांतरण का कार्य 423, प्रगति नगर, खेल मैदान के सामने, कोटडा स्थित श्री अमरापुर सेवा घर के द्वितीय तल पर नियमित जारी है।
संस्थान के अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी बताया कि सिविल प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके विद्यार्थियों से उपलब्ध पुस्तक व नोट्स प्राप्त किए गए है, आर.ए.एस., आई.ए.एस. और आई.पी.एस. व अन्य एक्जाम की तैयारी करने वाले जरूरमंद व होनहार विद्यार्थियों के लिए संस्थान द्वारा पढ़ने के लिए निःशुल्क पुस्तके व नोट्स उपलब्ध करवाए जाएंगे, जो प्रातः 10.30 बजे से सायं 5 बजे तक प्रगति नगर स्थित कार्यालय से अपने आधार कार्ड व पूर्व मार्कशीट की प्रति जमा कराकर प्राप्त कर सकते है।
संस्थान के महासचिव हरी चन्दनानी ने कहां कि जिन सिविल सर्विसेज में कामयाबी मिल गई है वह अपने पुराने नोट्स व पुस्तकें संस्थान में जमा भी करा सकते है।
कंवल प्रकाश
मो. 98290-70059

error: Content is protected !!