अयोध्या में दिनांक 22 जनवरी को होने वाले श्री राम के भव्य मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा के प्रचार हेतु देश के सनातनी हिन्दु अलग-अलग तरह के अनूठे प्रयास कर रहे है। इसी कड़ी में एडवोकेट देवेन्द्र सिंह शेखावत ने श्री राम के भव्य मंदिर का एक कलेण्डर अजमेरवासियों में बांटने हेतु तैयार किया है। जिसका विमोचन आज राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलालजी शर्मा एवं अजमेर दक्षिण से विधायक श्रीमती अनिता भदेल एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व चित्तौड़ सांसद श्री सी.पी.जोशी के कर-कमलों से किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा इस नवाचार के लिये देवेन्द्र सिंह शेखावत की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे नवाचार समय-समय पर होते रहने चाहिये। कलेण्डर में श्री रामजी के मन्दिर के साथ-साथ श्रीरामजी का चित्र, वर्ष 2024 में होने वाले सरकारी अवकाश आदि को मुद्रित किया गया है।