कड़कड़ाती ठंड के मध्य मिष्ठान,बिस्किट एवम मसालेदार चाय की सेवा

लायंस क्लब अजमेर आस्था एवम मानव अधिकार परिषद के संयुक्त तत्वावधान में घने कोहरे एवम हाड़ को कपकपाने वाली सर्द हवाओं के मध्य अजमेर आने वाले यात्रियों को राहगीरों को एवम आमजन को मसालेदार चाय के साथ मिष्ठान एवम बिस्किट की सेवा का वितरण किया गया
लायंस क्लब अजमेर आस्था के अध्यक्ष लायन अनिल छाजेड़ ने बताया कि ऐसी जन उपयोगी सेवा को मूर्त रूप देने वाले सामाजिक कार्यकर्ता एवम मानव अधिकार परिषद के अध्यक्ष श्री शैलेश गुप्ता के संयोजन में रात्रि 9 बजे से 11 बजे तक आज रेलवे स्टेशन के विश्राम गृह में यात्रियों सहित आस पास के क्षेत्र में राहगीरों एवम अन्य व्यक्तियो को चाय के साथ मिष्ठान एवम बिस्किट की सेवा दी गई
इस सेवा में लायंस क्लब अजमेर आस्था के लायन अतुल पाटनी एवम ऐसी अनूठी सेवा देने के लिए तत्पर रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता श्री शैलेश गुप्ता आदि के सहयोग से अल्पाहार की सेवा दी गई
सेवा पाकर दो सौ से अधिक लाभार्थियों ने अपना आशीर्वाद देते हुए आभार ज्ञापित किया
*मनीष पाटनी,अजमेर*

error: Content is protected !!