महावीर इंटरनेशनल रॉयल द्वारा पैदल यात्रियों का स्वागत

ब्यावर। ब्यावर से नाकोड़ा तीर्थ तक दर्शन के लिए गए पैदल यात्रा संघ‌ में गए महावीर इंटरनेशनल रॉयल ब्यावर के सदस्यों का संस्था द्वारा स्वागत किया गया।
अध्यक्ष अशोक पालडेचा ने बताया कि संस्था सदस्यों द्वारा यात्रियों के घर जाकर माला पहनाकर स्वागत किया गया। सभी सदस्यों ने भगवान पार्श्वनाथ एवं नाकोड़ा भैरव देव के जयकारों के साथ यात्रियों की अनुमोदना की।
जितेंद्र धारीवाल ने बताया कि संस्था के सदस्य प्रदीप मकाणा, पुनम मकाणा, मनोज हिंगड़, मोनिका हिंगड़, अपिल साँखला, सीमा सांखला, गौतम रांका का सकुशल यात्रा पूर्ण होने पर पारम्परिक तरीके से बहुमान किया गया।
इस अवसर पर नरेन्द्र सुराना, राहुल बाबेल, मुकेश बाफना, सुरेन्द्र रांका, शालीन मेहता, अशोक पालडेचा, जितेन्द्र धारीवाल आदि सम्मिलित हुए।

वीर योगेंद्र मेहता
सहसचिव
महावीर इंटरनेशनल रॉयल ब्याव

error: Content is protected !!