अजमेर 11 जनवरी। नजदीकी गाँच हाथीखेड़ा के पूर्व वार्ड पंच रोहित सिंह व उनकी बेटी कनिष्का कंवर के जन्मदिवस पर ‘मेरी बेटी, मेरा अभिमान’ के तहत पुष्कर रोड स्थित मित्तल हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर अजमेर में शुक्रवार, 12 जनवरी, 2024 प्रातः 8 से सायं 5 बजे तक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन होगा।
रोहित सिंह ने बताया कि ‘मेरी बेटी, मेरा अभिमान’ के अन्तर्गत पुत्री कनिष्का कंवर के जन्मदिवस को समाजसेवा में समर्पित करने की धारणा के तहत जरूरतमंदों को समय पर ब्लड उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। जिससे कोई भी रोगी व जरूरतमंद ब्लड की अनुपलब्धता से ना जूझे व निराश ना होना पडे़। उन्होंने बताया कि उनका यह अभियान विगत 6 वर्षों से सतत जारी है।