सर्व धर्म मैत्री संघ द्वारा लोहड़ी पर्व मनाया गया

सर्व धर्म मैत्री संघ द्वारा अजमेर के सेंट मेरिज कॉन्वेंट स्कूल में लोहड़ी पर्व मनाया गया। संस्था द्वारा बच्चों, अभिवावकों व सदस्यों को रेवड़ी व मकई भेंट की गई। साथ साथ उर्स की मुबारकबाद भी दी गयी और आने वाले जायरीन को मुबारकबाद व भाई चारे का संदेश दिया गया। इस मौके पर अध्यक्ष प्रकाश जैन, सचिव सिस्टर अनुषा, फादर कॉसमॉस शेखावत, पूर्व पार्शद महमूद खान, तस्सदुक जमाली, सरदार दिलीप सिंह छाबड़ा व सरदार हरदीप सिंह मौजूद रहे।

error: Content is protected !!