रैली और पोस्टर से दिया लिंगभेद मिटाने का सन्देश
दिनांक 28 फरवरी 2024: राजस्थान महिला कल्याण मण्डल, चाचियावास अजमेर एवं विश्व युवक केन्द्र नई दिल्ली के द्वारा संयुक्त रूप से रैली निकालकर जोशभरे नारों से महिलाओं के हक और अधिकारों की अलख जगाई। संस्था के कार्यक्रम उपनिदेशक नानूलाल प्रजापति ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के सन्दर्भ में आयोजित महिला अधिकार जागरूकता पखवाड़े के तहत संस्था द्वारा सागर काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने चाचियावास में रैली निकालकर नारे लगाते हुए सन्देश दिया कि महिलाएं और बालिकाएं भी किसी से कम नहीं है। संस्था सचिव एवं मुख्यकार्यकारी क्षमा आर. कौशिक तथा समाज कल्याण विभाग की परियोजना अधिकारी सुश्री प्रेमलता के द्वारा रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पोस्टर एवं पेन्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें भागीदार छात्र छात्राओं ने लिंग भेद को दूर करने, महिला पुरूष समानता, बालिका शिक्षा, यौन हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा आदि मुद्दों पर पोस्टर बनाकर महिलासशक्तिकरण का सन्देश दिया। आर्यभट्ट वर्ड पब्लिक स्कूल की निदेशक डाॅ. रिद्धिमा शास्त्री ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करते हुए पुरूषों को महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान का वातावरण देने की अपील की ताकि महिलाएं निडर होकर आगे बढ़ सके। श्रीमति क्षमा आर. कौशिक एवं डाॅ रिद्धिमा शास्त्री ने पोस्टर व पेन्टिग प्रतियोगिता में विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
श्रीमति कौशिक ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए अपनी काबिलियत को बढ़ाने व उसे साबित करने के लिए प्रेरित किया तथा छात्रों को महिला पुरूष समानता के लिए अपने घर से शुरूआत करने के लिए आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन उपनिदेशक नानूलाल प्रजापति ने किया। सागर काॅलेज के उपनिदेशक डाॅ. भगवान सहाय शर्मा, संयुक्त निदेशक अनुराग सक्सेना, संस्था टीम के दीपक जोरम, चित्रलेखा राज, ज्योति मण्डरावलिया, प्रियंका मेघवाल, ज्योति अरोड़ा, सरोज शर्मा, करूणा शर्मा, विक्रान्त बोयत, बरखा, लक्ष्माण सिंह, शाहनवाज आदि ने सहयोग किया।
(नानूलाल प्रजापति)
उपनिदेशक
मो. 9829945446