अंगदान के लिए जागरूकता का संदेश देने हेतू 1500 किलोमीटर की पैदल दौड़

नसीराबाद। (अशोक लोढ़ा जैन) अंगदान के लिए जागरूकता का संदेश लेकर हरियाणा के साइकिलिस्ट महेश कुमार दिल्ली से मुंबई तक 1500 किलोमीटर पैदल दौड़ कर रहे हैं। महेश कुमार का नसीराबाद पहुंचने पर रोटरी क्लब द्वारा इनका का स्वागत किया गया। अंगदान के लिए आमजन को जागरूक करने और सैनिकों के सम्मान के लिए दिल्ली के इंडिया गेट से मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया तक दौड़ कर रहे हैं।
साइकिलिस्ट महेश कुमार 19 मार्च को दिल्ली के इंडिया गेट से दौड़ की शुरुआत कर रेवाड़ी, जयपुर, उदयपुर, अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत होते हुए मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया तक 30 दिन में दौड़ पूरी करेंगे। नसीराबाद पहुंचने पर रोटरी क्लब कि और से अध्यक्ष आशीष गोयल, विजय मेहरा, नवनीत राठी, भरत अग्रवाल, कमल लॉन्गवानी दयाल मीरचन्दनी, भिकम जैन, अनुराग गढ़वाल, द्वारका प्रसाद ऐरेन द्वारा सम्मानित किया गया। महेश कुमार दौड़ के माध्यम से आमजन को अंगदान के लिए जागरूक करने और सैनिकों के सम्मान के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर दिल्ली से मुंबई तक जा रहे हैं।

error: Content is protected !!