श्री उदय प्रकाश हिन्दी साहित्य सम्मान से नवाजे गए सैनिक कवि उदय

साहित्य के क्षेत्र में निरन्तर उत्कृष्ट योगदान एवं पुस्तक रूह तक (साझा काव्य संग्रह) में समकालीन हिन्दी की श्रेष्ठ कविताओ के लिए गणपत लाल उदय को (श्री उदय प्रकाश हिन्दी साहित्य सम्मान) से नवाजा गया।
जी हां! हम बात कर रहे है राजस्थान के गांव अराॅंई अजमेर निवासी सैनिक कवि गणपत लाल उदय की जिनके द्वारा लगातार इन साहित्यिक गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण अनेंक ग्रुपो, पटलो पर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन देखा जा सकता है यू तो पेशे से कवि उदय केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में एक जवान (सैनिक) है लेकिन देश सेवा के साथ-साथ आप अपनी साहित्यिक गतिविधियों का शौक अपने आराम समय में पूरा कर ही लेते है।
पुस्तक रूह तक (साझा काव्य संग्रह) राकेश बैंस जी के सम्पादन में प्रकाशित किया गया है जिसका आई एस बी एन (978-81-967088-0-1) है जो विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्म के साथ अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध है‌।
इस पुस्तक में देश-प्रदेश के लगभग 50 रचनाकारों की चुनिंदा रचनाएं शामिल है सभी को
श्री उदय प्रकाश हिन्दी साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया है साथ ही इंकलाब पब्लिकेशन मुम्बई द्वारा सभी के उज्जवल भविष्य की कामना कर बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी गई।

रचनाकार ✍️
गणपत लाल उदय अजमेर राजस्थान
[email protected]

error: Content is protected !!