अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन अजमेर शाखा : नई कार्यकारिणी टीम का गठन

शाखा अध्यक्ष अम्बिका हेडा ने बताया की शाखा के लिए आज बहुत ही बड़ा दिन था जब शाबाशियों के साथ जिम्मेदारियाँ भी बाँटी गई।

समारोह की शुरुआत से पहले नई कार्यकारिणी के साथ सलाहकार समिति प्रमुख अनीता गुप्ता, संरक्षक अध्यक्ष नमीता खण्डेलवाल द्वारा कार्यकारिणी मीटिंग रखी गई। मीटिंग में सभी नव आंगतुक पदाधिकारीयों को उनके पद अधिकार, दायित्व, कर्तव्य और जिम्मेदारियों को लेकर सभी बातों से अवगत करवाया गया।
एक घण्टे की इस मीटिंग में आगे आने वाले सभी प्रकल्पों के कार्यों के क्रियान्वयन की रूपरेखा तैयार की गई। 2022-2024 राष्ट्रीय स्लोगन ग्रह हरित धरा सुरक्षित पर कार्य करने पर बल दिया गया। तत्पश्चात समारोह की शुरुआत संस्था के सभी सदस्यों द्वारा ओम उच्चारण और प्रार्थना के साथ किया गया।
सम्मानीय अतिथि प्रदेश अध्यक्ष नमीता खण्डेलवाल सचिव डॉक्टर रानू गुप्ता कोषाध्यक्ष अनीता गुप्ता का स्वागत अध्यक्ष अम्बिका हेडा द्वारा दुपट्टा पहनाकर किया गया।
सत्र के अंतिम कार्य में अध्यक्ष अम्बिका हेडा, उपाध्यक्ष सुशीला शर्मा, सचिव रानी खण्डेलवाल, कोषाध्यक्ष सुनीता बढ़ाया का स्वागत समिति के बुजुर्ग सदस्यों रामकन्या वेद, सावित्री अग्रवाल, पुष्पा रावत द्वारा दुपट्टा पहनाकर किया गया।
अम्बिका हेडा द्वारा अपने सत्र के अंतिम उद्बोधन में संस्था के सदस्यों का कदम से कदम मिला सहयोग प्रदान करने हेतु आभार व्यक्त किया गया। हेडा ने कहाँ कि अगर आपका साथ ना मिलता तो राष्ट्र से उत्कृष्ट कार्यो के लिए पुरस्कार लाना संभव न होता। अजमेर शाखा अपनी पहचान राष्ट्र तक बना पाई क्योंकि सभी बहनों द्वारा पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।
हेडा ने सभी शाखा सदस्यों से प्लास्टिक के उपयोग को रोकने का आवहान किया और सभी को स्टील की बोतल उपहार स्वरूप देते हुए कहाँ कि अपनी पानी की बोतल सदैव साथ रखें तो काभी हद तक प्लास्टिक का उपयोग हम स्वयं के इस्तेमाल में लाने से बच जाऐगे।
हेडा ने सभी सदस्यों को अपनी बगियाँ से तैयार करके पौधे भी उपहार स्वरूप दिए और सभी से पेड़ लगाने और उपहार में पौधे के आदान-प्रदान का आवहान किया। सभी सदस्यों को पक्षियों के पानी के लिए परिंदे दिए गए और उन्हें भरकर अपने घरों के बाहर, छत पर रखने का आवाहन किया। अपने उद्बोधन में अंत में हेडा ने सभी से वोट करने और परिवार में सभी से वोट करवाने की अपील की।
सचिव रागिनी खण्डेलवाल ने बताया कि सभी आजीवन सदस्यों को आज सम्मेलन का सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। सभी सदस्यों को सम्मेलन पहचान पत्र वितरित किए गए।
सत्र 2022-2024 में अजमेर शाखा द्वारा देहदान जागरूकता कार्यक्रम के तहत आठ देहदान इच्छा दाताओं से संकल्प पत्र भरवाए गए सभी को शाखा की ओर से सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
आशा रावत, सावित्री अग्रवाल, राम प्रसाद गुप्ता, शशि गुप्ता, मूलचंद, श्याम सिंह, के. श्रीनिवास मूर्ति, विमला सोलंकी सभी का समाजहित में उठाए इस कदम हेतु बहुत-बहुत धन्यवाद किया गया।
2022 से 2024 तक की कार्यकारिणी टीम पर्यावरण प्रकल्प प्रमुख अंजू जाजू, सुशीला शर्मा महिला सशक्तिकरण प्रमुख रेनू सेन, रानी खण्डेलवाल, बाल विकास प्रमुख आरती गुप्ता सुषमा खण्डेलवाल अंगदान रक्तदान देहदान नेत्रदान प्रमुख सत्यवती मूरक्या, किरण गोयल सदस्यता विस्तार प्रमुख सुनीता बढ़ाया वित्त प्रबंध प्रमुख सुनीता खण्डेलवाल साहित्य विस्तार प्रमुख अम्बिका हेडा आध्यात्मिक चिंतन प्रमुख आशा रावत, उषा गुप्ता संबंध समन्वय प्रमुख अम्बिका हेडा स्वास्थ्य विस्तार प्रमुख रानी खण्डेलवाल, रश्मि गर्ग सभी का गत वर्ष कार्य में पूरा सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया गया।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी टीम का स्वागत किया गया।
अध्यक्ष अम्बिका हेडा सचिव रानी खण्डेलवाल कोषाध्यक्ष सुनीता बढ़ाया ने अपना पद एवं कार्यभार नवनिर्मित अध्यक्ष डॉक्टर रानू गुप्ता सचिव सुनीता बढ़ाया कोषाध्यक्ष शेफाली ठाकुरिया को समर्पित किया।
प्रदेश अध्यक्ष नमिता खण्डेलवाल ने अपने उद्बोधन से सभी को अनुग्रहित किया।
कार्यक्रम का संचालन सचिव रानी खण्डेलवाल ने किया।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!