श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा, जिला प्रमुख अजमेर द्वारा मंगलवार को साप्ताहिक जनसुनवाई

दिनांक 10.06.2024 जिला परिषद, अजमेर। श्रीमती सुषील कंवर पलाडा, जिला प्रमुख द्वारा सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को नियमित जनसुनवाई का आयोजन किया जाता रहा है। जनसुनवाई में जिला परिषद एवं अधीनस्थ विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों की परिवेदनाएं भी प्राप्त होती है जिन पर जिला प्रमुख द्वारा तत्काल कार्रवाई की जाती है। लोकसभा चुनाव के पश्चात पुनः जिला प्रमुख द्वारा दिनांक 11.06.2024 मंगलवार अपराह्न 12ः15 बजे से आमजन को राहत पहुंचाने हेतु साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया जायेगा। जनसुनवाई में सदैव की भांति नियमानुसार कार्रवाई कर तत्काल राहत प्रदान की जायेगी। जनसुनवाई में जिला परिषद एवं अधीनस्थ विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी गण रहेंगे उपस्थित।

दीपक कादीया
7737597589

error: Content is protected !!