श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा, जिला प्रमुख द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों का किया गया निस्तारण

दिनांक 19.06.2024 जिला परिषद, अजमेर। श्रीमती सुषील कंवर पलाडा, जिला प्रमुख द्वारा सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को नियमित जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। जिला प्रमुख द्वारा जनसुनवाई में जिला परिषद एवं अधीनस्थ विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों की परिवेदनाए भी प्राप्त होती है जिन पर जिला प्रमुख द्वारा तत्काल कार्रवाई की जाती है। इसी क्रम में विगत जनसुनवाई में प्रार्थीया इंदरा देवी बैरवा ने जिला प्रमुख के समक्ष उपस्थित होकर ग्राम पंचायत श्रीनगर में मकान का पट्टा दिलवाने हेतु तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तिलाना के प्रधानाचार्य ने विद्यालय के नवनिर्मित भवन में बालक-बालिकाओं हेतु पृथक-पृथक शौचालय/मूत्रालय बनवाने हेतु निवेदन किया था। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुये जिला प्रमुख ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर को आवष्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया था। जिसकी पालना में पंचायत समिति श्रीनगर द्वारा प्रार्थिया इंदरा देवी को उनके मकान का पट्टा जारी कर दिया गया है तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तिलाना हेतु शौचालय का प्रस्ताव प्राप्त कर स्वीकृति की कार्यवाही कर दी गई है।

दीपक कादीया
7737597589

error: Content is protected !!