अजमेर नगर निगम में कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष से द्रोपदी कोली को पद से हटाये जाने की मांग-

(जयपुर में डोटासरा और रंधावा से बर्खास्त करने की मांग करेंगे)
आज अजमेर नगर निगम के कांग्रेस पार्टी के पार्षदों की की एक बैठक आयोजित हुई, आयोजित बैठक में 16 पार्षदों ने एकजुट एकराय होकर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष द्रौपदी कोली को पद से हटकर अन्य किसी पार्षद को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया जाए। एकसुर में कांग्रेस पार्षदों ने द्रौपदी कोली पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका व्यवहार कांग्रेस पार्टी के पार्षदों के प्रति ठीक नहीं है, और वह केवल निष्क्रिय नेता प्रतिपक्ष होकर रह गई हैं, जिसके कारण कांग्रेस पार्षदों की आवाज नगर निगम में कमजोर हो रही है।
द्रौपदी कोली को हटाये जाने को लेकर कांग्रेस पार्षद 9 जुलाई को जयपुर जाएंगे,और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रभारी सुखजिंद्र सिंह रंधावा, कांग्रेस नेता सचिन पायलट से मुलाकात कर द्रौपदी कोली को तुरंत पद से बर्खास्त करने की मांग करेंगे।
आयोजित बैठक में पार्षद श्याम प्रजापति, नरेश सत्यावाना, गजेंद्र रलावता,हामिद चीता,सुनील धानका, कुशाल कोमल,मनीष सेठी,नकुल खंडेलवाल, पिंकी बालोठिया,रश्मि हिंगोरानी, चंचल बेरवाल, हितेश्वरी टॉक, शाहजहां बीवी, अनीता चौरसिया,बनवारी लाल शर्मा,गीता लखन मौजूद थे।

शयाम प्रजापति
पार्षद- नगर निगम, अजमेर
मो:9829790021

error: Content is protected !!