अरांई के सैनिक कवि उदय हुए के बी राइटर्स कलमकार सम्मान से सम्मानित

अनेंक साहित्यिक मंचों और संस्थाओं के द्वारा सम्मानित सैनिक/कवि, साहित्यकार गणपत लाल उदय अजमेर राजस्थान (भारत) को झाझा जमुई बिहार की अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था ने किया सम्मानित।
             वर्ष 2024 में हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट काव्य सृजन करने वाले चुनिंदा साहित्यकारों को आज दिनांक 10 मार्च 2025 को केबी राइटर्स अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक मंच ने के बी राइटर्स कलमकार सम्मान-2024 देकर सम्मानित किया है। जिनमें से सैनिक कवि गणपत लाल उदय भी चयनित रचनाकारों में से एक है अतः इनको भी संस्था द्वारा के बी राइटर्स कलमकार सम्मान-2024 देकर नवाजा गया है साथ ही संस्था के अध्यक्ष एवं संचालक कुन्दन केशरी और संस्थापक चन्दन केशरी ने इनको शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
                    सैनिक कवि उदय देश-विदेश के अनेंक साहित्यिक संस्थाओं से जुड़ें हुएं है आपके तीन एकल काव्य संग्रह सैनिक की कलम से, सेवा भक्ति के प्रतीक और देश भक्त है हम भारत के प्रकाशित है जो अनेंक बुक स्टाल के साथ अमेज़न, फ्लीपकार्ड पर भी उपलब्ध है। आप लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक के साथ-साथ वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड होल्डर में भी अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं।
        आप वर्तमान में विश्व के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं आपकी रचनाएं विभिन्न क्षेत्रों की कई पत्र-पत्रिकाओं में आएं दिन प्रकाशित होती रहती है। आप मंचों से जुड़कर आनलाईन, लाईव काव्य पाठ भी करते रहते है। इनकी रचनाएं द साहित्य‌ और साहित्य रचना की वेबसाइट पर भी पढ़ी जा सकती है।
रचनाकार
गणपत लाल उदय अजमेर राजस्थान

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!