आज दिनांक 26 मार्च – राजस्थान महिला प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त अध्यक्ष सारिका सिंह के अजमेर पधारने पर धोलाभाटा रोड स्थित मन्ना की हवेली में पार्षद लक्ष्मी बुंदेल के नेतृत्व में अजमेर की महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा 21 किलो की फूलों की माला व साफा पहना कर भव्य स्वागत किया गया।
यह जानकारी देते हुए पार्षद लक्ष्मी बंुदेल ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा महिला कार्यकर्ताओं से संवाद कायम कर अजमेर में महिला कांग्रेस को और अधिक मजबूत बनाने और अन्य महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने के लिए टास्क व कार्यक्रम दिया। सारिका सिंह ने इस अवसर पर कहा की हम महिला कांग्रेस में अन्य संगठनों से अलग हटकर अपनी एक अलग पहचान कायम करना चाहते हैं इसके लिए हमें सक्रिय और जमीनी तौर पर कार्य करना पड़ेगा और महिलाओं के दुख दर्द में सहभागी बनकर उन्हें उनकी परेशानियों से निजात दिलाने में सक्रिय योगदान देना पड़ेगा। मैं पूरे प्रदेश का दौरा कर रही हू और महिला कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाबा, प्रदेश अध्यक्ष डोडासरा के निर्देशानुसार प्रदेश में बढ़ रहे महिला अत्याचारों के विरुद्ध अलख जगाने के लिए हमने बीड़ा उठाया है और शीघ्र ही इसे व्यापक पैमाने पर सरकार के विरुद्ध अभियान चलाएंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉक्टर द्रोपदी कोली ने कहा कि देश की आधी आबादी हर क्षेत्र में अपना नाम और काम ऊंचाइयों पर रख रही है हम किसी भी क्षेत्र में किसी से काम नहीं है। सिर्फ और सिर्फ जरूर अपने आप को मजबूत रखने की है मेरी सोच हमेशा महिलाओं को आगे लाने और बढ़ाने की रही है।
इस अवसर पर किशनगढ़ नेता प्रतिपक्ष हमीदा बानो, मंजू बलाई, अभिलाषा बिश्नोई, मनीषा मीना, संगीता बंजारा, स्नेहलता अग्रवाल, भावना कंवर सिंह, इंदिरा सुनिया, पुष्पा राजोरिया, गायत्री, सरोज गहलोत, पूर्णिमा बुंदेल इत्यादि मौजूद थी। अंत में पार्षदलक्ष्मी बुंदेल आभार प्रकट किया, मंच का संचालन श्रीमति रामा मिश्रा ने किया।
भवदीया
(लक्ष्मी बंुदेल)
पाषर्द, नगर निगम
मो. 9462505487