पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने किया बढ़ चढ़ कर रक्तदान और किए समाज सेवा कार्य

मुख्य अतिथि पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने किया रक्तदान शिविर का शुभारम्भ
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 102 यूनिट किया रक्तदान

अजमेर।  राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्म दिन पर अजमेर में कांग्रेसियों ने रक्तदान किया और कई सेवा कार्य किए। जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के जोनल ब्लड बैंक में अशोक गहलोत के जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर रक्तदान किया और गहलोत की दीर्घायु की कामना की। शिविर में रक्तदान के लिए 200 कार्यकर्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया और 102 यूनिट रक्तदान किया। शिविर के दौरान पूर्व मुख्य अतिथि आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़,  विधायक विकास चौधरी, डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर राजुकमार जयपाल, पूर्व विधायक डॉक्टर श्री गोपाल बाहेती, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह  गुर्जर पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष द्रोपदी कोली, पार्षद नोरत गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल, वाहिद मोहम्मद, चंदन सिंह, लक्ष्मी धोलखड़िया ने रक्तदाता कांग्रेस कार्यकर्ताओं, शिविर में सहयोग करने वाले डॉक्टर्स व चिकित्साकर्मियों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपना जीवन राजस्थान की जनता के लिए न्योछावर किया है। उन्होंने दलित, गरीब, किसान, व्यापारी, मजदूर, अल्पसंख्यक सहित प्रदेश की जनता के सभी वर्गों के लिए उत्थान और उनकी सेवा के लिए ऐतिहासिक कार्य किए है। आज पूरे प्रदेश में गहलोत के जन्म दिन पर रक्तदान महादान के तहत रक्तदान शिविर लगाए गए और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आमजन ने बढ़चढ़ कर रक्तदान व समाज सेवा के कार्य किए गए। अजमेर उत्तर ब्लॉक ए व उत्तर ब्लॉक बी तथा अजमेर दक्षिण ब्लॉक ए व दक्षिण ब्लॉक बी तथा दोनों विधानसभा क्षेत्र की सभी मंडल इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में जेएलएन अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसके अलावा गौशाला, कबूतर शाला, वृद्धाश्रम, दयानंद बाल सदन में विभिन्न सेवा कार्य किए गए। पहलगाम में हुए आतंकी हमले की वजह से अशोक गहलोत ने अपना जन्म दिन नही मनाने का निर्णय लेते हुए प्रशंसकों व कार्यकर्ताओं से इस दिन रक्तदान कार्यक्रम व अन्य सेवा कार्य  करने का आग्रह किया था। कांग्रेस कमेटी अजमेर उत्तर ब्लॉक बी के ब्लॉक अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल, ब्लॉक ए के ब्लॉक अध्यक्ष वाहिद मोहम्मद, दक्षिण ब्लॉक ए की ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी धोलखडिया व दक्षिण ब्लॉक बी के ब्लॉक अध्यक्ष पूर्व पार्षद चंदन सिंह ने  बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्म दिन पर जेएलएन हॉस्पिटल अजमेर के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ (पूर्व राज्य मंत्री) ने किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक विकास चौधरी, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल, अजमेर डेयरी के चेयर मेन रामचंद्र चौधरी, पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती, पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह गुर्जर, अजमेर दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी रही द्रोपदी कोली रहे। इसके बाद हरिभाऊ उपाध्याय नगर में दाहरसेन स्मारक के पास स्थित वृद्धाश्रम में आवासियों के लिए भोजन व्यवस्था की गई तथा गौशाला में गौमाताओं के लिए चारा व गुड़ तथा कबूतरशाला में ज्वार व मक्का दाना का सेवा कार्य किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के चारों ब्लॉक व मंडल इकाइयों तथा माली सेना के संयुक्त तत्वाधान में अशोक गहलोत की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन के लिए दयानंद बाल सदन, अनाथ आश्रम केसरगंज में  हवन यज्ञ कर बच्चों को फल व मिठाई वितरित किया गया। रक्तदान शिविर में श्री धर्मेंद्र राठौड़ सहित, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर राजुकमार जयपाल, पूर्व विधायक डॉक्टर श्री गोपाल बाहेती, पूर्व विधायक रामनाराय गुर्जर, पूर्व विधायक महेंद्र गुर्जर, प्रदेश सचिव कैलाश झालीवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश टंडन, नेता प्रतिपक्ष द्रौपदी कोली, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल वाहिद मोहम्मद, चंदन सिंह, लक्ष्मी धोलखड़िया, पार्षद नोरत गुर्जर, पार्षद लक्ष्मी बुंदेल, हमीद चीता, पूर्व पार्षद सर्वेश पारीक, हेमंत जोधा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा, मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष कमल बैरवा, हेमंत ने जसोरिया, पंकज छौटवानी, गणेश चौहान, राजा झांझरी, हमीद चीता, निमेश चौहान, कौशल चित्तौड़िया, मनीष सेन, गुलाम मुस्तफा, महेश ओझा, सुरेश भड़ाना, एडवोकेट विश्राम चौधरी, एडवोकेट सम्राट ऊंटडा, ईश्वर राजोरिया, कमल वर्मा, मंजू बलाई, विवेक पाराशर, एडवोकेट राजेंद्र सिंह राठौड़, धर्मेंद्र नागवाल, सोना धनवानी, सुमित मित्तल, माली सेना अध्यक्ष हेमराज खारोलिया, तेजेंद्र सिंह राठौड़, अरविंद धोलखेड़िया, शरद कपूर, विलायत अली, प्रिंस ओबीड़ाया, यूनुस शेख, आरिफ खान, विकास चौहान, भवानी धाबाई, राजेश ओझा, पुष्पेंद्र ओझा, विश्वेश पारीक, शमसुद्दीन आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!