एल आई सी द्वारा संगोष्ठी आयोजित कर स्कूली छात्रों को किया गया जागरूक

भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा बनाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह  के अंतर्गत आज राजकीय जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन कर छात्रों को ईमानदारी, सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध सजगता के मूल्यों को बढ़ावा देने हेतु प्रेरित किया गया। इस कड़ी के अंतर्गत श्री लक्ष्मण कोटाई प्रबंधक (कार्मिक) ने छात्रों को संबोधित करते हुए जीवन बीमा से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी और  दिन प्रतिदिन के कार्यकलापों में कैसे सतर्क रहकर साइबर अपराधों एवं डिजिटल फ्रॉड से बचा जाए, विभिन्न कार्यालयों एवं सरकारी उपक्रमों में भ्रष्टाचार की शिकायत करने संबंधी विषयों पर जानकारी देकर विद्यार्थियों को जागरूक रहने को कहा गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री अशोक शर्मा, श्री भरत सिंह एवं निगम से श्री अरविन्द खरे, श्री अमर सिंह मौर्य, श्री गोविंद राम मेघवाल,श्री योगेंद्र भाटी उपस्थित रहे।

   प्रबंधक (कार्मिक एवं औ.सं.)मं..प्र.

error: Content is protected !!