श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या पी.जी. महाविद्यालय में जिला निर्वाचन अधिकारी ब्यावर के निर्देशानुसार विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत ईएलसी के तत्वाधान में स्वीप गतिविधि में रंगोली बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया । महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ आर.सी. लोढा ने छात्राओं को मतदान के महत्व और निष्पक्ष मतदान की सीख प्रदान करते हुए नव मतदाता के रूप में अपना नाम जुडवाने और लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया ।
ईएलसी प्रभारी राजकुमारी कुमावत द्वारा छात्राओं को मतदान के अधिकार और कर्तव्य पर सारगर्भित संदेश देते हुए मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्रदान की ।
वर्द्धमान महाविद्यालय में वंदे मातरम का निरंतर सामूहिक वाचन
श्री वर्द्धमान कन्या पी.जी. महाविद्यालय में निरन्तर राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक वाचन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. आर.सी. लोढ़ा ने बताया कि यह गीत भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सेनानियों के लिए प्रेरणा स्रोत और राष्ट्रीय भावना का प्रतीक बना रहा। इसी भावना को जीवंत रखने के उद्देश्य से महाविद्यालय में 26 नवंबर 2025 तक प्रतिदिन वंदे मातरम का सामूहिक गान किया जा रहा है ।