_*अभ्यर्थी 14 दिसंबर से 12 जनवरी तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन*_
अजमेर, 8 दिसंबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कारखाना एवं बॉयलर्स निरीक्षण विभाग में निरीक्षक- कारखाना एवं बॉयलर्स के 12 तथा निरीक्षक- कारखाना (रसायन) के 1 पद पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आयोग सचिव ने बताया कि उक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 दिसंबर 2025 से 12 जनवरी 2026 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा तिथि व स्थान के संबंध में यथासमय सूचित कर दिया जाएगा।