कांग्रेस कमेटी अल्प संख्यक विभाग के नव नियुक्त शहर अध्यक्ष जुनेद पठान मनोनीत

कांग्रेस कमेटी अल्प संख्यक विभाग के नव नियुक्त शहर अध्यक्ष जुनेद पठान की ओर से आज जुलूस निकाल ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में चादर पेश की गई। जुलूस के दौरान खुली जीप में पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़, शहर अध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार जयपाल व जुनेद पठान, पार्षद नोरत गुर्जर ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे। जुलूस के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह जगह माला व साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। जुलूस में मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़, दिलीप सामनानी, आरिफ खान, विकास चौहान आदि शामिल रहे।

error: Content is protected !!