आज दिनांक 20 दिसंबर 2025 को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ सुनील लारा ने राष्ट्रपति के नाम पत्र लिखकर राष्ट्रपति से अरावली पर्वत को बचाने की अपील की, कहा – यह इंसानियत और भविष्य का सवाल डॉ लारा ने अरावली पर्वतमाला के संरक्षण को लेकर माननीय राष्ट्रपति को पत्र लिखकर संवैधानिक हस्तक्षेप की मांग की है। पत्र में उन्होंने कहा कि अरावली केवल पहाड़ नहीं, बल्कि प्रकृति की आत्मा और आने वाली पीढ़ियों की साँसें हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि अरावली का विनाश जारी रहा, तो पानी, खेती, जलवायु और जीवन सभी गंभीर संकट में पड़ जाएंगे। यह केवल पर्यावरण का नहीं, बल्कि नीतियों और नीयत का संकट है। अवैध खनन और अनियंत्रित निर्माण अरावली को खत्म कर रहे हैं।
डॉ. लारा ने कहा कि अरावली को बचाने की लड़ाई विकास बनाम विनाश की नहीं, बल्कि संवेदनशील विकास बनाम लालच की है। उन्होंने राष्ट्रपति को को यह भी लिखा कि अरावली पर्वतमाला के संरक्षण के लिए आम जनता कभी चुप नहीं बैठेगी
उन्होंने कहा कि अरावली को बचाना राजनीति नहीं, इंसानियत है और यह संघर्ष राजस्थान के भविष्य, पानी और जीवन से जुड़ा है।
डॉ लारा ने बताया कि चंद भूमाफिया को संरक्षण देने के लिए अरावली पर्वतमाला को नष्ट किया जा रहा है आते उन्होंने राष्ट्रपति से इसमें हस्तक्षेप करने का निवेदन किया और अरावली को नष्ट होने से बचाने का निवेदन किया है।